Search KhabarFast

Press ESC to close

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ऐपल को दी चेतावनी, कहा-25% टैरिफ का भुगतान करना होगा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ऐपल को दी चेतावनी, कहा-25% टैरिफ का भुगतान करना होगा

Trump Warns Appleअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एप्पल को चेतावनी दी कि यदि कंपनी भारत या अन्य देशों में बने iPhone अमेरिका में बेचती है, तो उसे 25%टैरिफ का भुगतान करना होगा। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर कहा कि उन्होंने ऐपल के सीईओ टिम कुक को पहले ही बता दिया था कि अमेरिका में बिकने वाले आईफोनका निर्माण अमेरिका में ही होना चाहिए। इस धमकी का उद्देश्य उनकी 'अमेरिका फर्स्ट' नीति को बढ़ावा देना है, जिसके तहत वे घरेलू उत्पादन को प्रोत्साहित करना चाहते हैं।

इस बयान के बाद एप्पल के शेयरों में गिरावट देखी गई, क्योंकि कंपनी भारत और वियतनाम जैसे देशों में अपनी मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ा रही है, ताकि चीन पर निर्भरता कम हो। भारत में ऐपल ने हाल के वर्षों में उत्पादन बढ़ाया है, और यह टैरिफ उसकी योजनाओं को प्रभावित कर सकता है। हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि टैरिफ आमतौर पर देशों पर लगाए जाते हैं, न कि किसी एक कंपनी पर, इसलिए इस नीति का कार्यान्वयन स्पष्ट नहीं है।

एप्पल ने पहले 20 हजार नौकरी देने का किया था वादा

ऐपल ने पहले ही अमेरिका में 500अरब डॉलर के निवेश और 20,000नौकरियां सृजित करने का वादा किया है, जिसे टैरिफ से राहत पाने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है। भारत के लिए, जहां ऐपल का उत्पादन स्थानीय बाजार और निर्यात दोनों के लिए है, इस टैरिफ का सीधा असर कम हो सकता है, लेकिन वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला पर दबाव बढ़ सकता है।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता का अंतिम चरण, कांग्रेस ने सरकार की आर्थिक नीतियों पर उठाए सवाल

भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच व्यापार समझौते की वार्ता अंतिम चरण में पहुंच गई है। ऐसे में, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने बुधवार को अमेरिका के साथ घटते व्यापार अधिशेष और चीन के साथ बढ़ते व्यापार घाटे के लिए केंद्र सरकार की कड़ी आलोचना की।

Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में तबाही का मंजर, दो शक्तिशाली भूकंपों के बाद इमरजेंसी लागू, 1 लाख मौतों की आशंका

Venezuela Earthquake: 24 जून 2026 को वेनेजुएला में दो शक्तिशाली भूकंप ने जमकर तबाही मचाई। भूकंप की तीव्रता रिक्यटर स्केल 7.2 और 7.5 मापी गई। दोनों झटके एक मिनट से भी कम समय के अंतराल में महसूस किए गए। जिसका का केंद्र राजधानी Caracas से पश्चिम में स्थित क्षेत्र में था।

US-Iran Peace Deal: महीनों की तनातनी खत्म...US Iran डील पर लगी मुहर, तत्काल प्रभाव से लागू हुआ समझौता

महीनों से जारी तनाव और संघर्ष के बाद अमेरिका और ईरान के बीच एक महत्वपूर्ण समझौते पर हस्ताक्षर हो गए हैं। इस डील को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है, जिससे क्षेत्रीय और वैश्विक राजनीति पर बड़ा असर पड़ सकता है। समझौते में कई अहम शर्तें शामिल हैं, जो दोनों देशों के भविष्य के संबंधों और सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावित करेंगी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast