Haryana News: हरियाणा सरकार ने खिलाड़ियों के हित में बड़ा फैसला लेते हुए राज्य की खेल ग्रेडेशन पॉलिसी में अहम बदलाव किया है। नई व्यवस्था के तहत अब हरियाणा स्टेट गेम्स में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की भी ग्रेडेशन की जाएगी। इससे प्रदेश के हजारों खिलाड़ियों को भविष्य में सरकारी नौकरियों और अन्य खेल संबंधी लाभों का फायदा मिल सकेगा। इसकी जानकारी हरियाणा ओलंपिक संघ के अध्यक्ष जसविंदर मीनू बेनीवाल ने दी।
सरकार की इस नई ग्रेडेशन पॉलिसी के तहत राज्य स्तर के खेलों में प्रदर्शन करने वाले करने वाले खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी में मिलने वाले खेल कोटे सहित अन्य सुविधाओं का लाभ प्राप्त होगा। इससे प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलेगा और अधिक युवा विभिन्न खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित होंगे।
Also read: हरियाणा में नशे की रोकथाम के लिए बड़ा फैसला, अब ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में बनेगी ज्वाइंट टास्क फोर्स, सीएम ने दिये निर्देश
पहले खिलाड़ियों को नहीं मिलता था लाभ
आपको बता दें कि हरियाणा स्टेट गेम्स का आयोजन हरियाणा ओलंपिक संघ द्वारा कराया जाता है। अब तक इन प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों को ग्रेडेशन का लाभ नहीं मिल पाता था, लेकिन नई नीति लागू होने के बाद उन्हें भी इस दायरे में शामिल कर लिया गया है।