Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttarakhand News: नशे के खिलाफ जन जागरण को मिला राष्ट्रीय सम्मान, ललित जोशी बने नशा मुक्त मित्र

Uttarakhand News: नशे के खिलाफ जन जागरण को मिला राष्ट्रीय सम्मान, ललित जोशी बने नशा मुक्त मित्र

Uttarakhand News: सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, देहरादून एवं सजग इंडिया के अध्यक्ष, शिक्षाविद् ललित जोशी को भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा प्रतिष्ठित ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड’ से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें पिछले 15 वर्षों से अधिक समय से स्कूलों, महाविद्यालयों एवं समाज के विभिन्न वर्गों के बीच नशे के विरुद्ध जन-जागरूकता अभियान चलाने तथा युवाओं को नशामुक्त जीवन के लिए प्रेरित करने में दिए गए उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया। उनके द्वारा अब तक 1500 से अधिक शिक्षण संस्थानों में 8 लाख से अधिक छात्र छात्राओं को युवा संवाद के माध्यम से जागरूक किया गया है।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा 17 जून से 26 जून तक ‘नशा मुक्त भारत सप्ताह’ का आयोजन किया गया। इस अभियान का समापन मादक द्रव्यों के दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर हरिद्वार स्थित देव संस्कृति विश्वविद्यालय में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह के साथ हुआ। समारोह में केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री वीरेन्द्र कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में परमार्थ निकेतन के संस्थापक स्वामी चिदानन्द सरस्वती, उत्तराखण्ड के उच्च शिक्षा एवं सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, समाज कल्याण एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री खजान दास, देव संस्कृति विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. चिन्मय पंड्या , जिला समाज कल्याण अधिकारी देहरादून दीपांकर घिल्डियाल सहित अनेक गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।

नशा मुक्त भारत सप्ताह के दौरान ललित जोशी ने भी विभिन्न जन-जागरूकता कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाई। उन्होंने सीमांत क्षेत्र नीति-मलारी में आयोजित मैराथन में भाग लेकर स्थानीय लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। इसके साथ ही देहरादून के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में छात्र-छात्राओं को “नशे को ना, जिंदगी को हां” का संदेश देते हुए नशामुक्ति की शपथ दिलाई तथा स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।

नशा मुक्त भारत सप्ताह के अंतर्गत देशभर में जागरूकता रैलियां, शपथ अभियान, जनसंवाद एवं विभिन्न जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले राज्यों को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया, वहीं नशा उन्मूलन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं को भी राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान प्रदान किया गया।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री वीरेन्द्र कुमार ने सम्मानित व्यक्तियों एवं संस्थाओं के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि “नशामुक्त भारत का लक्ष्य तभी साकार होगा, जब समाज का प्रत्येक नागरिक इस अभियान से जुड़े और युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए निरंतर प्रयास करे।”

राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त करने पर ललित जोशी ने भारत सरकार एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “यह सम्मान केवल मेरा नहीं, बल्कि सजग इंडिया से जुड़े सभी स्वयंसेवकों, शिक्षकों एवं युवाओं के सामूहिक प्रयासों का सम्मान है। यह पुरस्कार हमें नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए और अधिक समर्पण एवं ऊर्जा के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है।”

उन्होंने भविष्य में भी युवाओं को नशे से दूर रखने तथा समाज में जन-जागरूकता अभियान को और व्यापक स्तर पर संचालित करने का संकल्प दोहराया। इस दौरान विभिन्न सामाजिक संगठनों के 2000 से अधिक कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा के गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, पानीपत, करनाल और रोहतक में 925 इलेक्ट्रिक बसें चलेगी, ये है एक्शन प्लान

हरियाणा के गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, पानीपत, करनाल और रोहतक में 925 इलेक्ट्रिक बसें चलेगी, ये है एक्शन प्लान

हरियाणा सरकार का खिलाड़ियों को बड़ा तोहफा, अब स्टेट गेम्स खिलाड़ियों को भी मिलेगा ग्रेडेशन

हरियाणा ओलंपिक संघ के महासचिव एवं हरियाणा के पंचायत एवं विकास मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार ने प्रदेश सरकार द्वारा खेल ग्रेडेशन नीति में किए गए महत्वपूर्ण संशोधन का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी तथा खेल मंत्री श्री गौरव गौतम का आभार व्यक्त किया है।

Haryana IPS Transfers: हरियाणा में IPS और HPS अफसरों के तबादले, देखें पूरी लिस्ट

Haryana IPS Transfers: हरियाणा में एक बार फिर IPS और HPS अफसरों के तबादले और नियुक्तियों के आदेश जारी किये गए हैं। आज हरियाणा सरकार की तरफ से कई अफसरों के तबादले किये गए हैं। देखें पूरी लिस्ट

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast