हरियाणा में नगर निगम का XEN को सस्पेंड कर दिया गया है। हरियाणा सरकार की तरफ इसको लेकर आदेश जारी किये गए हैं। बताया जा रहा है कि नगर निगम के XEN महेंद्र सिंह पर वार्ड नंबर 16 में उद्घाटन के बाद भी निर्माण कार्य शुरु ना करवाने पर यह कार्रवाई की गई है।निगम के मेयर प्रवीण पत्रा जौशी ने इसकी शिकायत सीएम से की थी।
