Search KhabarFast

Press ESC to close

Rule Change: 1 जुलाई से बदल जाएंगे कई नियम, LPG से लेकर क्रेडिट कार्ड और कारों की कीमतों तक पड़ेगा असर

Rule Change: 1 जुलाई से बदल जाएंगे कई नियम, LPG से लेकर क्रेडिट कार्ड और कारों की कीमतों तक पड़ेगा असर

Rule Change: जून के महीने खत्म होने वाला है। 1 जूलाई से नए महीने की शुरूआत होने वाली है। इन दिनों महंगाई त्रस्त लोग आशा लगाकर बैठ है कि सरकार जनता को राहत दें, क्योंकि 1 जुलाई से देशभर में कई बड़े बदलाव होने जा रहे है। जिसका सीधा असर आम लोगों की जेब और उनके जीवन पर पड़ने वाला है। एलपीजी सिलेंडर की कीमतों से लेकर क्रेडिट कार्ड के नियम, बैंकिंग सेवाओं और ऑटो सेक्टर तक कई नए बदलाव प्रभावी होंगे। ऐसे में इन नियमों की जानकारी पहले से होना जरूरी है।

LPG सिलेंडर की कीमतों में बदलाव संभव

हर महीने की पहली तारीख को LPG सिलेंडर के दामों की तेल कंपनिया समीक्षा करती है। ऐसे में 1 जुलाई को भी नई कीमतें जारी हो सकती हैं, जिसका असर उपभोक्ताओं पर पड़ेगा। बती दें कि 1 जून को कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 53.50 महंगा हुआ था। वहीं 5 किलो वाले सिलेंडर पर भी मंहगाई की मार पड़ी थी।

क्रेडिट कार्ड के नियमों में बदलाव

1 जुलाई से क्रेडिट कार्ड के नियामों में बड़ा बदलाव देखा जा सकता है। इनमें रिवॉर्ड पॉइंट्स, चार्जेज, भुगतान नियम या अन्य सुविधाओं में संशोधन शामिल हो सकता है। कार्डधारकों को अपने बैंक की नई गाइडलाइन जरूर देखनी चाहिए।

कारों की कीमतों में बढ़ोतरी

अगर आप जुलाई के महीने में कार खरीदने की योजना बना रहे है तो आपको बड़ा झटका लग सकता है। क्योंकि कई ऑटोमोबाइल कंपनियां कारों की कीमतों में बढ़ोतरी करने जा रही हैं।

फ्री में आधार अपडेट

1 जुलाई से आधार कार्ड को अपने कराने की सुविधा बिल्कुल मुफ्त होगी। इसकी यूआईडीएआई ने की है। अगर किसी यूजर की ईमेल आईडी आधार से लिंक नहीं है या उसे अपडेट कराना है, तो वह यह काम बिना किसी शुल्क के कर सकेगा। बता दें कि पहले इस सेवा के लिए 75 रुपये का चार्ज लिया जाता था। यह फ्री सुविधा दिसंबर तक यानी 6 महीने के लिए लागू रहेगी, जिससे लाखों आधार धारकों को सीधा फायदा मिलेगा और उन्हें किसी भी तरह का अतिरिक्त शुल्क नहीं देना पड़ेगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi News: बैरिकेड टूटे, लेकिन कदम नहीं रुके...ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर जोरदार हंगामा, 15 पुलिसकर्मी घायल; हिरासत में 110 प्रदर्शनकारी

Jantar Mantar Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में जोरदार प्रदर्शन हो रहे है। बीते दिन रविवार को भी राष्ट्रीय राजधानी में हंगामा हुआ। इस दौरान दिल्ली पुलिस के लगभग 15 जवान घायल हो गए। जबकि स्थिति को काबू में करने के लिए लगभग 110 लोगों को हिरासत में लिया गया।

सुप्रीम कोर्ट ने CEC ज्ञानेश कुमार के निलंबन की एकतरफा याचिका खारिज की, SIR फैसलों पर ECI से मांगा जवाब

SC on CEC Gyanesh Kumar's Appointment: सुप्रीम कोर्ट ने आज 05 अक्टूबर 2026 सोमवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को निलंबित करने पर सुनवाई करते हुए कोई अंतरिम आदेश पारित करने से इनकार कर दिया। याचिका में आरोप लगाया गया था कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) से संबंधित महत्वपूर्ण निर्णय एकतरफा लिए गए थे। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि पहले चुनाव आयोग और अन्य पक्षों की बात सुनी जानी चाहिए।

Aaj Ka Mausam 05 October: आज कहां होगी मूसलाधार बारिश? घर से निकलने से पहले देख लें IMD का ताजा अपडेट

05 October Ka Weather: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज 05 अक्टूबर 2026 सोमवार को देश के कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई हिस्सों में जोरदार बारिश के साथ तेज आंधी-हवा का दौर भी जारी रहेगा। साथ ही, पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन का खतरा अभी भी बना हुआ है, जिसे लेकर प्रशासन सतर्कता बरत रही है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast