US Iran War: दुबई में फंसी थीं पीवी सिंधु, बेंगलुरु लोटकर शेयर किया पोस्ट

US Iran War: दुबई में फंसी थीं पीवी सिंधु, बेंगलुरु लोटकर शेयर किया पोस्ट

US Iran War: भारतीय बैडमिंटन चैंपियन और दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु हाल ही में दुबई में फंसी रहने के बाद अपने घर बेंगलुरु लौट गई हैं। वह ऑल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप में भाग लेने नहीं जा सकीं, जो 3 मार्च को बर्मिंघम में होने वाली थी। ये यात्रा मिडिल-ईस्ट में बढ़ते तनाव और फ्लाइट रद्द होने के कारण असंभव हो गई।

एक्स पर किया पोस्ट

भारत पहुंचने के बाद सिंधु ने सोशल मीडिया पर अपडेट साझा करते हुए दुबई अधिकारियों का धन्यवाद किया। उन्होंने एक्स पर लिखा, बेंगलुरु में घर लौट आई हूं और सुरक्षित हूं। उन्होंने पिछले कुछ दिनों को "तीव्र और अनिश्चित" बताया और ग्राउंड स्टाफ, दुबई अधिकारी, एयरपोर्ट कर्मचारी और इमिग्रेशन टीम का आभार जताया।

पीवी सिंधु ने किया विस्फोट को फील

सिंधु शनिवार से दुबई में फंसी हुई थीं। उन्होंने बताया कि उनके रहने के पास विस्फोट हुआ और उन्हें तुरंत सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। अपने वीडियो संदेश में उन्होंने कहा कि हम बेंगलुरु से बर्मिंघम जा रहे थे, लेकिन दुबई में जैसे ही हम पहुंचे, हमारी यात्रा असंभव हो गई। एयरस्पेस बंद हो गया और कुछ घंटे बाद हमारे रहने के पास विस्फोट हुआ। मेरे कोच केवल 100 मीटर की दूरी पर थे और उन्हें जल्दी से सुरक्षित जगह जाना पड़ा।

कोच ने शेयर की विस्फोट की जानकारी

सिंधु के कोच इरवांस्याह अदी प्रतामा ने भी विस्फोट की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट में विस्फोट हुआ और फिलहाल वे होटल में सुरक्षित हैं, लेकिन चिंता बनी हुई थी। कोच ने बताया कि वे ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए प्रयासरत थे और आशा कर रहे थे कि फ्लाइट जल्द चल सके। बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (BWF) ने बयान जारी करते हुए कहा कि "सभी एथलीटों, अधिकारियों और सपोर्ट स्टाफ की सुरक्षा और भलाई हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

टूर्नामेंट में भाग नहीं ले पाएंगी सिंधु

बताया गया कि सिंधु ने शुरुआत में ओमान से सड़क मार्ग से यात्रा करने का भी विचार किया था, लेकिन स्थिति अनिश्चित होने के कारण उन्होंने यह विकल्प अपनाया नहीं। पूर्व भारतीय कोच विमल कुमार ने बताया कि उन्होंने सिंधु से बात की और वह इस बात से निराश थीं कि अब वह टूर्नामेंट में भाग नहीं ले पाएंगी। पीवी सिंधु के सुरक्षित घर लौटने से उनके परिवार और फैंस ने राहत की सांस ली। अब वह आराम कर रही हैं और आगे की योजना बनाने के लिए तैयार हैं। यह घटना मिडिल-ईस्ट में हालिया तनाव और खिलाड़ियों के लिए यात्रा की चुनौतियों को भी उजागर करती है। 

Leave a comment