Search KhabarFast

Press ESC to close

ICC T20 WC: एक ही दिन खेले जाएंगे दोनों सेमीफाइनल! आईसीसी का वो नियम जो इस कंडीशन में होता है लागू

ICC T20 WC: एक ही दिन खेले जाएंगे दोनों सेमीफाइनल! आईसीसी का वो नियम जो इस कंडीशन में होता है लागू

ICC T20 WC Semifinal:टी20 विश्व कप के चारों सेमीफाइनलिस्ट टीमें तय हो चुकी हैं। भारत के अलावा साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल की जंग होने वाली है। यहां पर चारों टीम के लिए नॉकआउट मुकाबला है। यानी मैच हारने के बाद सीधा टूर्नामेंट से बाहर होना।

बता दें कि साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच सेमीफाइनल 4 मार्च को और भारत-इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल 5 मार्च को खेला जाना है। हालांकि, आईसीसी का एक नियम वो भी है, जिसके तहत दोनों सेमीफाइनल मैच एक ही दिन खेले जा सकते हैं। क्या है वो नियम चलिए जानते हैं

आईसीसी का क्या है वो नियम

नॉकआउट मैच के लिए आईसीसी ने खास नियम बना रखे हैं। जिसके चलते एक ही दिन दोनों मुकाबले खेले जा सकते हैं। दरअसल, बारिश या खराब मौसम के कारण मैच रद्द होता है, तो इसको ध्यान में रखते हुए आईसीसी सेमीफाइनल के लिए रिजर्व डे रखता है। टी20 विश्व कप में भी सेमीफाइनल के लिए रिजर्व डे रखा गया है। अगर बारिश के कारण 4 मार्च को मैच का नतीजा नहीं निकलता है, तो वह अगले दिन 5 मैच को खेला जाएगा। वहीं, अगर दूसरा सेमीफाइनल मैच भी बारिश के कारण प्रभावित होता है, तो उस मैच को भी अगले दिन खेला जाएगा।

क्यों बनाया गया ये नियम

आईसीसी ने ये नियम नॉकआउट मैच की अहमियत को देखते हुए बनाया है। जहां कोई भी टीम को मौसम की वजह से नुकसान ना हो। फाइनल में भी इसी तरह का नियम लागू होता है। टीम इंडिया के फैंस के लिए यह मैच रोमांचक होने वाला है। क्योंकि, घरेलू मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबला होना है। साउथ अफ्रीका और न्यजीलैंड के बीच भी कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है। इन मैच को जीतने वाली टीम फाइनल में खिताब के लिए भिड़ेंगी। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

बेंगलुरु के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी के बाद वैभव सूर्यवंशी का दो टूक, बयान ने मचाई हलचल

RR vs RCB IPL 2026 Vaibhav Sooryavanshi: महज 15 साल की उम्र में धमाका बनकर निकले वैभव सूर्यवंशी ने दिखा दिया कि उम्र सिर्फ एक नंबर है। बीती रात रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स के सबसे कम उम्र के बल्लेबाज ने कोहराम मचा दिया। वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 26 गेंदों में 78 रनों की बेहतरीन पारी खेलकर 201 रनों के लक्ष्य को एक ओवर पहले ही हासिल करने में महत्वपूर्व भूमिका निभाई।

PBKS vs SRH: मुल्लांपुर में अभिषेक शर्मा का तूफान, 8 छक्के और 5 चौकों से की इस खिलाड़ी का बराबरी

Abhishek Sharma Performance: IPL 2026 के 17वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनर अभिषेक शर्मा ने मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में तूफानी बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने मात्र 28 गेंदों पर 74 रन ठोक दिए, जिसमें 5 चौके और 8 छक्के शामिल रहे।

होनी को अनहोनी करने वाले कौन हैं मुकुल चौधरी, KKR के जबड़े से छिन ली जीत; दिखी धोनी की झलक

IPL 2026: गुरुवार यानी 9 अप्रैल को खेले गए कोलकाता और लखनऊ के बीच मैच को कई सालों तक याद रखा जाएगा। जीत-हार से परे इस मैच को एक खिलाड़ी के लिए याद किया जाएगा। खिलाड़ी का नाम है मुकुल चौधरी। 21 साल के इस लड़के ने अंत तक लड़ाई लड़ते हुए कोलकाता के जबड़े से जीत छिन ली और लखनऊ को 2 प्वाइंट दिलाते हुए सीजन की दूसरी जीत भी दिला दी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast