Search KhabarFast

Press ESC to close

तुर्की के शाही दरबार से है गुजिया का खास कनेक्शन, जानें क्या है इसका सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व

तुर्की के शाही दरबार से है गुजिया का खास कनेक्शन, जानें क्या है इसका सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व

History of Gujiya: होली सिर्फ रंगों का त्योहार नहीं है, बल्कि स्वाद और मिठास का भी त्योहार है। लोग दिनभर पानी की होली खेलते हैं, गुलाल उड़ाते हैं और मस्ती करते हैं, वहीं शाम को परिवार और दोस्तों के साथ बैठकर मिठाइयों का आनंद लिया जाता है। इन मिठाइयों में गुजिया का विशेष स्थान है। गुजिया का स्वाद हर किसी को भाता है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इसकी उत्पत्ति कहां हुई और यह होली से इतनी गहरी जुड़ी क्यों है?

क्या हैं गुजिया का इतिहास?

कुछ लोगों का मानना है कि गुजिया की जड़ें प्राचीन भारत में हैं। संस्कृत ग्रंथों में ‘करणिका’ नामक एक मिठाई का उल्लेख मिलता है, जो सूखे मेवों से भरी और शहद से मीठी होती थी। यह आधुनिक गुजिया की पूर्वज हो सकती है। कुछ इतिहासकारों का कहना है कि गुजिया शायद लोकप्रिय भारतीय स्नैक समोसा का मीठा संस्करण हो, जिसे मध्य-पूर्व से व्यापारिक मार्गों के जरिए भारत लाया गया।

क्या कहते हैं इतिहासकार?

इतिहासकार संजय त्रिपाठी के अनुसार, गुजिया पुराने समय की मिठाई 'अंसे' या 'एरसे' का विशेष संस्करण हो सकती है। यह गेहूं के आटे और गुड़ से बनी तली हुई मिठाई थी, जिसे जैन समुदाय बनाता था। 1500 के दशक तक आते-आते, गुजिया ब्रज क्षेत्र, विशेषकर मथुरा और वृंदावन, में लोकप्रिय हो गई। यहां इसे इलायची और अन्य मसालों के साथ स्वादिष्ट बनाया जाता और भगवान कृष्ण को प्रसाद के रूप में अर्पित किया जाता। वृंदावन के राधा रमन मंदिर में आज भी 500 साल से गुजिया और चंद्रकला मंदिर भोज का हिस्सा हैं।

तुर्की से गुजिया का कनेक्शन

कुछ विद्वान गुजिया और तुर्की की बाक्लावा में समानता देखकर मानते हैं कि गुजिया की रेसिपी परबाक्लावा का प्रभाव हो सकता है। व्यापारिक मार्गों और सांस्कृतिक आदान-प्रदान के जरिए यह विचार भारत आया और धीरे-धीरे बदलकर आज की गुजिया बन गई। समय के साथ, गुजिया होली के त्योहार से जुड़ गई। होली के रंगों की तरह गुजिया के भीतर भी खवा, मेवे और मीठे फल भरे जाते हैं। आधुनिक गुजिया में नारियल, चॉकलेट जैसे नए फ्लेवर भी शामिल किए जाते हैं, जो बच्चों और युवाओं में खास लोकप्रिय हैं।

सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व को करें फील

तो अगली बार जब आप होली पर गुजिया का स्वाद लें, तो इसके पीछे छुपी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्ता को भी महसूस करें। यह मिठाई केवल स्वादिष्ट ही नहीं, बल्कि हमारी परंपरा और संस्कृति का प्रतीक भी है। गुजिया का त्योहार और इसका महत्व, होली को और भी रंगीन और स्वादिष्ट बनाता है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

HOROSCOPE TOMORROW 21 APRIL 2026, KAL KA RASHIFAL: कन्या, वृषभ, मिथुन, कुंभ राशि वाले जातकों के लिए मंगलवार लेकर आएगा खुशियां, जानें कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए आज का दिन

HOROSCOPE TOMORROW 21 APRIL 2026, KAL KA RASHIFAL: ज्योतिष के अनुसार 21 अप्रैल 2026, मंगलवार का दिन काफी महत्वपूर्ण है। आज तुला राशि के जातकों को आज शीघ्रता व भावुकता में किसी भी निर्णय को लेने से बचना होगा। वहीं अन्य राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन क्या लेकर आ रहा है? आइए जानते हैं आज का राशिफल

Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, इस दौरान क्या करें-क्या नहीं; रखें इन जरूरी नियमों का ध्यान

Akshaya Tritiya Timing: अक्षय तृतीया, जिसे अखा तीज भी कहा जाता है, हिंदू धर्म में अत्यंत शुभ और पवित्र दिन माना जाता है। इस दिन को 'अक्षय' अर्थात कभी न घटने वाला कहा जाता है, क्योंकि इस तिथि पर किए गए शुभ कार्य, दान, पूजा और निवेश सदैव फल देते हैं और बढ़ते रहते हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें