Search KhabarFast

Press ESC to close

Nishant Kumar:सीएम नीतीश के बेटे निशांत की राजनीति में एंट्री कन्फर्म, क्या भेजे जाएंगे राज्यसभा

Nishant Kumar:सीएम नीतीश के बेटे निशांत की राजनीति में एंट्री कन्फर्म, क्या भेजे जाएंगे राज्यसभा

Nitish Kumar Son Nishant Kumar:बिहार की राजनीति एक बार पर अपने चरम पर है। सीएम नीतीश के बेटे निशांत एक बार फिर से चर्चाओं में हैं। बताया जा रहा है कि निशांत कुमार के राजनीति में आने का रास्त साफ हो गया है। माना जा रहा है उनकी राजनीति में एंट्री इसी महीने हो सकती है।

नीतीश सरकार में मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री तय हो गई है। जदयू जल्द ही इस फैसले का औपचारिक ऐलान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि निशांत कुमार को पार्टी में बड़ा तायित्व दिया जाएगा।

राज्यसभा भेजे जाएंगे निशांत?

वहीं, जब श्रवण कुमार से सवाल किया गया कि क्या निशांत को राज्यसभा भेजा जा सकता है। इस पर उन्होंने कहा कि कुछ भी हो सकता है। बता दें कि श्रवण कुमार को नीतीश कुमार का करीबी माना जाता है। वह एक दशक से नीतीश सरकार में मंत्री हैं। नीतीश कुमार की बढ़ी उम्र और स्वास्थ्य को देखते हुए काफी लंबे समय से पार्टी में शामिल करने की मांग हो रही है। हालांकि, निशांत ने कभी भी खुलकर राजनीति में आने की बात नहीं कही। लेकिन, पिछले कुछ समय से उनको पार्टी में शामिल करने की मांग हो रही है।

बिहार में होने है राज्यसभा चुनाव

बता दें कि बिहार के पांच राज्यसभा सीटों पर चुनाव होने वाले हैं। इसी बात को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि निशांत कुमार को जदयू कोटे से राज्यसभा भेजा जा सकता है। चर्चा इस बात की भी हो रही है कि निशांत कुमार के अलावा, उपेंद्र कुशवाहा और भोजपुरी गायक पवन सिंह की भी राज्यसभा की लॉटरी लग सकती है। हालांकि, ये देखने वाली बात होगी कि किन-किन को राज्यसभा भेजा जाता है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

तमिलनाडु में 35 करोड़ की कथित रिश्वत का मामला, विजय सरकार गिराने की कोशिश; तीन गिरफ्तार

तमिलनाडु की राजनीति में एक बड़ा विवाद सामने आया है, जहां एक विधायक ने आरोप लगाया है कि उन्हें विधानसभा में एक प्रस्ताव पर वोट बदलने के लिए 35 करोड़ रुपये की रिश्वत की पेशकश की गई और साथ ही धमकी भी दी गई।

Delhi News: E-20 फ्यूल को लेकर अरविंद केजरीवाल ने 29 ऑटो कंपनियों को लिखा पत्र, पूछे कई सवाल

Delhi News: राजधानी दिल्ली में E-20 फ्यूल को लेकर अरविंद केजरीवाल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने पुरानी गाड़ियों में E-20 फ्यूल के इस्तेमाल को लेकर 29 ऑटो मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों को पत्र लिखा है। उन्होंने किहा कि उन्होंने मारुति, टोयोटा और हीरो जैसी तीन कंपनियों को अलग-अलग पत्र भेजे हैं, जिन्होंने पहले एक सरकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि E-20 फ्यूल से पुरानी गाड़ियों में कोई समस्या नहीं होगी।

Haryana News: ‘कांग्रेस एकजुट है’ हुड्डा ने BJP में गुटबाजी का किया दावा; पेपर लीक और राम मंदिर मामले पर उठाए सवाल

Haryana News: हरियाणा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कई मुद्दों को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। साथ ही गुटबाजी को लेकर हुड्डा ने दावा किया कि कांग्रेस पूरी तरह एकजुट है और पार्टी में किसी तरह का बिखराव नहीं है। उन्होंने कहा कि गुटबाजी कांग्रेस में नहीं बल्कि भाजपा में है। हुड्डा ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कई बार सीएम के कार्यक्रमों में केंद्रीय नेता और स्थानीय नेता शामिल नहीं होते हैं, जो भाजपा के अंदर की स्थिति को दर्शाता है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast