Search KhabarFast

Press ESC to close

HDFC बैंक के नियम में बड़ा बदलाव, 1 अप्रैल से UPI से कैश निकालना फ्री लिमिट में शामिल

HDFC बैंक के नियम में बड़ा बदलाव, 1 अप्रैल से UPI से कैश निकालना फ्री लिमिट में शामिल

HDFC Rule Change: निजी क्षेत्र के बड़े बैंक HDFC Bank ने ग्राहकों के लिए अहम घोषणा की है। बैंक ने बताया है कि 1 अप्रैल 2026 से एटीएम और सीआरएम मशीन पर UPI के जरिए किया गया कैश विड्रॉल अब मासिक फ्री एटीएम ट्रांजैक्शन लिमिट में गिना जाएगा। यानि अब अगर ग्राहक UPI से एटीएम पर पैसे निकालते हैं, तो यह उनकी तय मुफ्त ट्रांजैक्शन सीमा का हिस्सा माना जाएगा।

फ्री लिमिट पूरी होने के बाद ग्राहकों से प्रति ट्रांजैक्शन 23 रुपये प्लस टैक्स शुल्क लिया जाएगा। बैंक ने ग्राहकों को सलाह दी है कि वे एटीएम शुल्क से जुड़ी पूरी जानकारी के लिए अपनी-अपनी प्रोडक्ट कैटेगरी बैंक की वेबसाइट पर जाकर देखें।

कार्डलेस कैश निकासी होगा आसान

UPI की सुविधा ने अब कार्डलेस कैश निकासी को आसान बना दिया है। ग्राहक बिना डेबिट कार्ड के एटीएम से पैसे निकाल सकते हैं। इसके लिए एटीएम स्क्रीन पर दिख रहे क्यूआर कोड को स्कैन करना होता है और अपने UPI ऐप के जरिए ट्रांजैक्शन को अधिकृत करना होता है। इससे सुविधा और सुरक्षा दोनों बढ़ी हैं। HDFC बैंक के एटीएम और सीआरएम पर ग्राहक PayZapp, BHIM, PhonePe, Paytm और Google Pay जैसे UPI ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं।

क्या है इस फैसले का उद्देश्य?

बैंक के अनुसार, ग्राहक न केवल HDFC बैंक के एटीएम/सीआरएम से बल्कि अन्य बैंकों के उन एटीएम से भी कार्डलेस कैश निकाल सकते हैं, जो UPI कैश विड्रॉल सुविधा को सपोर्ट करते हैं। इस फैसले का मकसद डिजिटल बैंकिंग को बढ़ावा देना और ग्राहकों को ज्यादा सुविधाजनक विकल्प देना है। हालांकि, ग्राहकों को अब अपनी मुफ्त ट्रांजैक्शन सीमा का ध्यान रखना होगा, क्योंकि UPI से की गई नकद निकासी भी उसी में जोड़ी जाएगी। बैंकिंग क्षेत्र में बढ़ती डिजिटल सेवाओं के बीच HDFC बैंक का यह कदम ग्राहकों के लिए सुविधा और पारदर्शिता दोनों लेकर आया है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bank Holiday: अगले हफ्ते चार दिन बंद रहेंगे बैंक, निपटा लें जरूरी कामकाज; नहीं तो पड़ेगा पछताना

Bank Holiday: भारत के अनेक राज्यों में लगभग रोड कोई न कोई त्योहार मनाया जाता है। इस दौरान बंद की भी छुट्टी होती है। हालांकि, ये जरूरी नहीं की पूरे भारत में बैंक बंद हो,लेकिन जिस राज्य का त्योहार होता है, उस राज्य के बैंक बंद रहते हैं।

Kal Ka Mausam 12 July 2026: 12 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, तेज हवा के साथ बिजली गिरने का भी अलर्ट

Kal Ka Mausam 12 July 2026: देशभर में मानसून पूरी तरह सक्रिय बना हुआ है और 12 जुलाई को भी कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत, मध्य भारत, पूर्वोत्तर और पश्चिमी तटीय क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी रहेगा, जबकि कुछ इलाकों में तेज हवाओं और आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है।

यमुना को स्वच्छ और सुंदर बनाने की तैयारी, DDA ने शुरू किया ‘यमुना संवाद’ अभियान

यमुना संवादों से पहले, दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने कल पहली हितधारक परामर्श कार्यशाला का आयोजन किया। यह दिल्ली के उपराज्यपाल सरदार तरनजीत सिंह संधू के हरित और स्वच्छ दिल्ली को बढ़ावा देने के निर्देशों के अनुरूप अपनी तरह की पहली बहु-हितधारक पहल है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast