Search KhabarFast

Press ESC to close

Chandra Grahan 2026: चंद्रग्रहण भी रोक नहीं पाया इस मंदिर की आस्था, 24 घंटे खुले रहते हैं द्वार

Chandra Grahan 2026: चंद्रग्रहण भी रोक नहीं पाया इस मंदिर की आस्था, 24 घंटे खुले रहते हैं द्वार

Shri Dhuniwale Dadaji Darbar:आज फाल्गुन पूर्णिमा पर लग रहे पूर्ण चंद्र ग्रहण के दौरान देशभर के अधिकांश मंदिरों में सूतक काल लागू होने से कपाट बंद रहेंगे और पूजा-पाठ स्थगित रहेगा, लेकिन मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में स्थित श्री दादाजी धूनीवाले मंदिर एक अनोखा मंदिर है। यहां चंद्र ग्रहण या सूर्य ग्रहण का कोई प्रभाव नहीं माना जाता, इसलिए मंदिर के द्वार 24 घंटे खुले रहते हैं और पूजा-आरती, हवन तथा दर्शन अनवरत जारी रहते हैं।

चंद्र ग्रहण में भी खुलते है दादाजी धूनीवाले मंदिर के द्वार

यह मंदिर अवधूत संत दादाजी धूनीवाले की समाधि स्थल है, जहां अखंड धूनी (अग्नि कुंड) सदियों से जल रही है। मंदिर ट्रस्ट और 'केशव विनय' जैसी धार्मिक पुस्तकों के अनुसार, दादाजी अवधूत परंपरा के संत थे, जिन्होंने परमात्मा को सर्वोच्च मानकर सूर्य, चंद्र और नवग्रहों को अलग-अलग नहीं माना। उनकी मान्यता है कि जब सब कुछ परमात्मा का ही रूप है, तो ग्रहण जैसी खगोलीय घटनाएं यहां नकारात्मक ऊर्जा नहीं फैला सकतीं। इसलिए ग्रहण काल में भी श्रद्धालु दादाजी की समाधि के दर्शन कर सकते हैं, अखंड हवन में आहुति दे सकते हैं और नियमित आरती में शामिल हो सकते हैं।

मंदिर के ट्रस्टी सुभाष नागोरी के अनुसार, आज के चंद्र ग्रहण (दोपहर 3:20 बजे से शाम 6:46 बजे तक) के दौरान भी मंदिर में कोई बदलाव नहीं होगा। यानी दर्शन, पूजन और हवन बिना रुके चलते रहेंगे। यह परंपरा दादाजी की शिक्षाओं पर आधारित है, जहां ग्रह-नक्षत्रों को परमात्मा से नीचे नहीं रखा जाता। इसी कारण यहां सूतक काल लागू नहीं होता और भक्तों को कोई प्रतिबंध नहीं झेलना पड़ता।

ग्रहण के दिन भी रहती हैं भीड़

खंडवा के इस मंदिर में रोजाना हजारों श्रद्धालु आते हैं, जो अखंड धूनी की ज्योति और दादाजी की कृपा से जुड़े चमत्कारों की कहानियां सुनाते हैं। ग्रहण के दिन यहां विशेष रूप से भीड़ बढ़ जाती है, क्योंकि लोग इस अनोखी परंपरा को देखने और भाग लेने आते हैं। मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे शांति और व्यवस्था बनाए रखें, साथ ही ग्रहण के दौरान भी सकारात्मक ऊर्जा के साथ दर्शन करें।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Horoscope Today 07 August 2026, Aaj Ka Rashifal: इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें मेष से मीन तक सभी राशियों का हाल

Horoscope Today 07 August 2026, Aaj Ka Rashifal:  राशिफल के अनुसार शुक्रवार 07 अगस्त 2026 का दिन कई राशियों के लिए खास रहने वाला है। ग्रहों की चाल के अनुसार आज कुछ राशि वालों को आर्थिक लाभ और सफलता मिलने के संकेत हैं, जबकि कुछ लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत होगी। मेष राशि वालों के लिए दिन उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है, वहीं मिथुन राशि वालों को शुभ समाचार और आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं। आइए जानते हैं मेष से मीन राशि तक सभी 12 राशियों का आज का राशिफल।

HOROSCOPE TODAY 08 AUGEST 2026, AAJ KA RASHIFAL: नौकरी, व्यापार, धन और परिवार के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, जानें अपनी राशि

HOROSCOPE TODAY 08 AUGEST 2026, AAJ KA RASHIFAL: ग्रहों की स्थिति के अनुसार आज का दिन कई राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। कुछ राशि के जातकों को करियर और व्यापार में सफलता के अवसर मिल सकते हैं, वहीं कुछ लोगों को आर्थिक मामलों और फैसले लेते समय सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल।

गर्लफ्रेंड के सपनों की अंगूठी के लिए 24 घंटे की नौकरी, 8 महीने में युवक ने जुटाए 6 लाख रुपये

आज के समय में सच्चे प्यार को लेकर अक्सर सवाल उठते रहते हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक कहानी लोगों का दिल जीत रही है। यह कहानी एक ऐसे युवक की है, जिसने अपनी गर्लफ्रेंड के लिए उसकी पसंद की इंगेजमेंट रिंग खरीदने के लिए आठ महीने तक लगातार मेहनत की।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast