उत्तरकाशी में मस्जिद हटाने की मांग को लेकर बवाल, नमाज के मद्देनजर पूरा इलाका अभेद किले में तब्दील

उत्तरकाशी में मस्जिद हटाने की मांग को लेकर बवाल, नमाज के मद्देनजर पूरा इलाका अभेद किले में तब्दील

Mosque Dispute In Uttarkashi: उत्तरकाशी का माहौल फिर से गरमाया हुआ है। अब यहां एक मस्जिद को हटाने की मांग हो रही है। इसको लेकर गुरुवार यानी 24अक्टूबर को हिन्दू संगठनों ने जनाक्रोश रैली निकाली। रैली के दौरान भीड़ बेकाबू हो गई। जिसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इस दौरान प्रदर्शनकारी और पुलिस के बीच जमकर नोकझोंक हुई। बताया जा रहा है कि झड़प के दौरान 7-8पुलिस के जवान घायल हो गए हैं।           

मस्जिद हटाने की मांग     

बता दें कि उत्तरकाशी में मस्जिद को हटाने की मांग को लेकर हिन्दू संगठन प्रदर्शन कर रहे हैं। जिसके चलते इलाके में तनाव बढ़ गया है। इसको देखते हुए पूरे इलाके में सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है। वहीं, हिन्दू संगठन ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। हिन्दू संगठनों का कहना है कि प्रशासन मस्जिद के पक्षकारों से मिला हुआ है।

बाजार पूरी तरह से बंद                  

वहीं, उत्तरकाशी में मस्जिद विवाद को लेकर गुरुवार को सुबह से ही बाजार पूरी तरह बंद रहा। हिंदू संगठन की जनाक्रोश रैली के कारण चारधाम यात्रियों को पहले ही बड़ेथी मनेरा तेखला बाईपास से डायवर्ट कर दिया गया था। बता दें कि हिंदू संगठन के आह्वान पर उत्तरकाशी के अलावा डुंडा बाजार को भी बंद रखा गया था। जिसके कारण तीर्थयात्रियों को खाने-पीन में भी दिक्कतें हुई।  

नमाज को लेकर कड़ी सुरक्षा                      

वहीं, शुक्रवार यानी 25 अक्टूबर को जुमे की नमाज पर रोक लगाने की मांग की गई है। ये मांग हिन्दू संगठनों ने की है। जिसके बाद माहौल खराब होने की आशंका को देखते हुए उत्तरकाशी को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। हालांकि प्रशासन का दावा है कि गुरुवार को हुए प्रदर्शन के बाद हालात सामान्य है। प्रशासन ने लोगों से अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की है। साथ ही कानून- व्यवस्था बनाएं रखने का आग्रह किया है।                                                                                                 

Leave a comment