UP Road Accident: शाहजहांपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, 5 लोगों की मौत; पांच घायल

UP Road Accident: शाहजहांपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, 5 लोगों की मौत; पांच घायल

Shahjahanpur Road Accident: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में एक दर्दनाक सड़क हो गया। यहां एक ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। साथ ही 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना की सूचना मिलते तही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शवों को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही, घायलों को पास के अस्पताल में भर्ता करा दिया।  

जानकारी के मुताबिक, एक परिवार कार में सवार होकर शाहजहांपुर से दिल्ली जा रहा था, तभी थाना मदनापुर क्षेत्र के स्टेट हाईवे पर हादसा हो गया। जहां एक ट्रक अनियंत्रित होकर कार से टकरा गई। हादसे में कार सवार दो महिलाओं और दो बच्चों सहित 5 लोगों की मौत हो गई. हादसे में 5 लोग गंभीर से घायल हुए हैं, जिनका मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। रियासत नाम का व्यापारी अपने परिवार के साथ दिल्ली जा रहा था।

परिवार में मचा कोहराम

घायल अवस्था में सभी लोगों को इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां पर डॉक्टर ने रियासत, आमना बेगम, गुड़िया, अन्नू और नूर को मृत घोषित कर दिया। साथ ही बचे हुए घायलों का इलाज किया जा रहा है। सभी घायलों की हालत नाजुक बनी हुई। सीओ सदर प्रयांक जैन ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक को पकड़ लिया गया है। उधर, हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।

 

Leave a comment