Search KhabarFast

Press ESC to close

UP Weather Alert: यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, इन जिलों के स्कूलों पर लगा ताला; जानें पूरी डिटेल

UP Weather Alert: यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, इन जिलों के स्कूलों पर लगा ताला; जानें पूरी डिटेल

UP Weather Alert: उत्तर प्रदेश में भारी बारिश और मौसम विभाग की चेतावनी के बीच कई जिलों में शनिवार, 26 सितंबर को स्कूल बंद रखने का फैसला लिया गया है। छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लखनऊ में कक्षा 1 से 12 तक के सभी बोर्ड के स्कूल बंद रहेंगे। यह आदेश जिला मजिस्ट्रेट के निर्देश पर बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जारी किया है।

प्रयागराज में रेड अलर्ट और लगातार बारिश के चलते प्री-प्राइमरी से कक्षा 8 तक के सभी स्कूलों में छुट्टी रहेगी, जबकि कानपुर में भी भारी बारिश को देखते हुए कक्षा 12 तक के स्कूल बंद रखने का निर्णय लिया गया है। वहीं अयोध्या में भारी बारिश के पूर्वानुमान के मद्देनजर 25 सितंबर को नर्सरी से माध्यमिक स्तर तक के सभी स्कूल बंद रखने का आदेश जारी किया गया था। इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में भारी बारिश से बने हालात को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्यों की व्यक्तिगत रूप से निगरानी करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता देने और बारिश व बिजली गिरने से हुए नुकसान का आकलन कर 24 घंटे के भीतर मुआवजा वितरित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने लोगों से भारी बारिश और आकाशीय बिजली के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने तथा नदियों और जलाशयों में जाने से बचने की अपील की है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: हिसार में युवक पर चाकू से हमला, शरीर में अंदर तक घुसा चाकू; SBI बैंक में चपरासी है पीड़ित

Haryana News: हरियाणा के हिसार में देर शाम पटेल नगर में 20 वर्षीय एक युवक को गली के ही एक दूसरे युवक ने चाकू घोंप दिया। चाकू युवक के कूल्हे के नीचे गड़ गया है। युवक को दर्द के बीच ई-रिक्शा पर बैठाकर हिसार के नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Uttarakhand Weather Alert: 2 दिन भारी बारिश का अलर्ट, घर से निकलने से पहले मौसम की जानकारी लेने की सलाह

Uttarakhand Weather Alert: उत्तराखंड में भारी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने 26 और 27 सितंबर को उत्तराखंड के अधिकांश जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसे देखते हुए राज्य सरकार ने लोगों से सतर्क रहने, अनावश्यक यात्रा से बचने और घर से बाहर निकलने से पहले मौसम की जानकारी लेने की अपील की है। प्रशासन ने लोगों से मौसम विभाग और संबंधित एजेंसियों की ओर से जारी एडवाइजरी का पालन करने को कहा है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast