Search KhabarFast

Press ESC to close

UN में शहबाज शरीफ की भारत को धमकी! बोले- पानी रोका या मोड़ा तो होगी युद्ध की कार्रवाई

UN में शहबाज शरीफ की भारत को धमकी! बोले- पानी रोका या मोड़ा तो होगी युद्ध की कार्रवाई

Shahbaz Sharif: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र को संबोधित करते हुए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ ने एक बार फिर भारत को जंग की धमकी दे दी। शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान के हिस्से के पानी को रोकने, उसमें बाधा डालने या उसका रुख मोड़ने की किसी भी कोशिश को युद्ध की कार्रवाई माना जाएगा। भारत को इस बारे में कोई गलतफहमी नहीं होनी चाहिए।  

संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र को संबोधित करते हुए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ ने कहा, "एक साल पहले, पाकिस्तान को भारत की ओर से झूठे बहाने से बाहरी हमले का सामना करना पड़ा था। पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अनुच्छेद 51 के तहत आत्मरक्षा के अपने अधिकार का इस्तेमाल किया। फील्ड मार्शल आसिम मुनीर के और सेना ने सटीकता और पेशेवर तरीके से जवाब दिया। उन्होंने दुश्मन को चुप करा दिया, हमले को नाकाम कर दिया और ऐसा सबक सिखाया जिसे वह कभी नहीं भूल पाएंगे।

एशिया में करोड़ों लोगों की जान बचाई जा सकी- शरीफ

पाकिस्तानी पीएम ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दृढ़ और दूरदर्शी नेतृत्व की बदौलत दक्षिण एशिया में करोड़ों लोगों की जान बचाई जा सकी। उनका समय पर किया गया हस्तक्षेप एक ऐसे निर्णायक मोड़ पर हुआ जब परमाणु हथियारों से लैस दो पड़ोसी देश पूर्ण युद्ध की कगार पर खड़े थे। राष्ट्रपति ट्रंप ने इस नाजुक घड़ी में स्पष्ट सोच और कार्रवाई के साथ कदम न उठाया होता तो कितनी तबाही मची होती। इसलिए, मिस्टर प्रेसिडेंट, हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि दक्षिण एशिया फिर कभी उस कगार पर न पहुंचे। लेकिन इसके लिए कश्मीर विवाद का न्यायपूर्ण और निष्पक्ष समाधान जरूरी है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

AI को लेकर इस देश से आया बड़ा मामला, सरकार डेटा हैक करने की कोशिश

ओपन एमआई के एआई एजेंटों ने ऑस्ट्रेलियाई सरकार के स्वास्थ्य डेटा तक पहुंचने की कोशिश में एक अभियान चलाया, जिसे कुछ शोधकर्ताओं का कहना है कि यह किसी सरकारी वेबसाइट की पहली स्वायत्त हैकिंग है।

ईरान का युद्धविराम प्रस्ताव नामंजूर, ट्रंप के फैसले से बढ़ा तनाव; फिर होगी बमबारी?

Trump Rejects Iran Ceasefire Plan: पश्चिमी एशिया में चल रहे संघर्ष पर ईरान ने अमेरिका के साथ युद्ध को खत्म करने के लिए ट्रंप के सामने 7 दिन का एक प्लान रखा था। जिसमें स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने, परमाणु बातचीत फिर शुरू करने की बात कही गई थी। इस प्रस्ताव को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खारिज कर दिया है। जिससे दुनिया और पश्चिम एशिया में तनाव का माहौल छा जाएगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast