Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: हिसार में युवक पर चाकू से हमला, शरीर में अंदर तक घुसा चाकू; SBI बैंक में चपरासी है पीड़ित

Haryana News: हिसार में युवक पर चाकू से हमला, शरीर में अंदर तक घुसा चाकू; SBI बैंक में चपरासी है पीड़ित

Haryana News: हरियाणा के हिसार में देर शाम पटेल नगर में 20 वर्षीय एक युवक को गली के ही एक दूसरे युवक ने चाकू घोंप दिया। चाकू युवक के कूल्हे के नीचे गड़ गया है। युवक को दर्द के बीच ई-रिक्शा पर बैठाकर हिसार के नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

घायल की पहचान 20 वर्षीय समीर के रूप में हुई है। युवक के दोस्तों ने बताया कि समीर का किसी से कोई विवाद नहीं है। वह डाबड़ा चौक स्थित SBI बैंक में चाय-पानी पिलाने का काम करता है। आज शाम को वह जब वह बैंक से घर गया तो उसकी गली में ही एक लड़के से किसी बात को लेकर उसका विवाद हो गया।

इस विवाद में युवक ने समीर को चाकू घोंप दिया। चाकू युवक के पिछले हिस्से में गड़ गया। युवक दर्द के मारे वहीं गिर गया। इसके बाद मोहल्ले के आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी और युवक को आनन-फानन में हिसार के सिविल अस्पताल भर्ती करवाया।

युवक की गंभीर हालत को देखते हुए सिविल अस्पताल प्रशासन ने युवक को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। परिजनों ने एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस युवक का बयान लेने के बाद आगामी कार्रवाई करेगी। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि युवक का आखिरकार विवाद क्या था। घटना के बाद चाकू मारने वाला युवक मौके से फरार हो गया है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

UP Weather Alert: यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, इन जिलों के स्कूलों पर लगा ताला; जानें पूरी डिटेल

UP Weather Alert: उत्तर प्रदेश में भारी बारिश और मौसम विभाग की चेतावनी के बीच कई जिलों में शनिवार, 26 सितंबर को स्कूल बंद रखने का फैसला लिया गया है। छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लखनऊ में कक्षा 1 से 12 तक के सभी बोर्ड के स्कूल बंद रहेंगे। यह आदेश जिला मजिस्ट्रेट के निर्देश पर बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जारी किया

Uttarakhand Weather Alert: 2 दिन भारी बारिश का अलर्ट, घर से निकलने से पहले मौसम की जानकारी लेने की सलाह

Uttarakhand Weather Alert: उत्तराखंड में भारी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने 26 और 27 सितंबर को उत्तराखंड के अधिकांश जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसे देखते हुए राज्य सरकार ने लोगों से सतर्क रहने, अनावश्यक यात्रा से बचने और घर से बाहर निकलने से पहले मौसम की जानकारी लेने की अपील की है। प्रशासन ने लोगों से मौसम विभाग और संबंधित एजेंसियों की ओर से जारी एडवाइजरी का पालन करने को कहा है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast