Search KhabarFast

Press ESC to close

Noida News: GIP मॉल के वाटर पार्क में 21 वर्षीय युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Noida News: GIP मॉल के वाटर पार्क में 21 वर्षीय युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Noida News:  उत्तर प्रदेश के नोएडा में स्थित GIP Mall के वाटर पार्क में बड़ा हादसा हो गया। जहां  ग्रेटर नोएडा के युवक द्रोण शर्मा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक परिवार के संग घूमने आया था, तभी डूबने से उसकी मौत हो गई। मौत की असली वजह जानने के पोस्टमॉर्टम के रिपोर्ट का इंतजार है। परिजनों ने वाटर पार्क प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस घटना की जांच और सीसीटीवी खंगाले में जुटी हुई है।

जानकारी के मुताबिक, युवक स्विमिंग कर रहा था, तभी वाटर पार्क में वेव चल रही थीं। इसी दौरान युवक तबीयत खराब हो गई। जिसके बाद युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हो गया है। साथ ही परिवार में मातम-सा पसर गया है।  

Also read: अब हिंडन एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान! गाजियाबाद में 16KM मेट्रो कॉरिडोर से NCR को बड़ी राहत, जानें इस प्रोजेक्ट की खासियत

सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल  

इस हादसे के बाद वाटर पार्क में सुरक्षा इंतजामों की पोल खुल गई है। पर्याप्त निगरानी नहीं थी,1200 से 1400 रुपए का टिकट लेने के बाद भी वाटर पार्क में सुरक्षित नहीं है।  पहले भी एक दिल्ली के युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो चुकी है। इनके उपर कोर्ट ने मुकदमें का आदेश दिया था, लेकिन इस बावजूद सुरक्षा नदारद रही। घटना के बाद इलाके में मचा हड़कंप मच गया। प्रबंधन और प्रशासन दोनों पर बड़े सवाल उठे।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

वाराणसी दौरे पर पीएम मोदी का विकास पर जोर, 6,350 करोड़ की परियोजनाओं की दी सौगात

पीएम नरेंद्र मोदी मंगलवार को अपने दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे। अपने दौरे के पहले दिन उन्होंने करीब 6,350 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

इंदिरापुरम में आग का तांडव, गौड़ ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी के आठवें फ्लोर तक पहुंची आग की लपटें

Ghaziabad Fire: यूपी के गाजियाबाद के पोश इलाके इंदिरापुरम में उस समय हड़कंप मच गया। जब एक बहु मंजिला इमारत गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी में आग लग गई। आपको बता दें कि शॉर्ट सर्किट की वजह से बहुमंजिला इमारत के आठवें फ्लैट में आग लग गई। जोकि फैलते हुए तीन माले तक पहुंच गई। गनीमत इस बात की रही कि इस दौरान कोई जानमाल की हानि नहीं हुई।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast