Search KhabarFast

Press ESC to close

झज्जर पुलिस की 48 घंटे में बड़ी कार्रवाई, 3 नशा तस्कर गिरफ्तार; 1680 कैप्सूल और 75 शीशियां भी बरामद

झज्जर पुलिस की 48 घंटे में बड़ी कार्रवाई, 3 नशा तस्कर गिरफ्तार; 1680 कैप्सूल और 75 शीशियां भी बरामद

Haryana News: हरियाणा के झज्जर में पुलिस द्वारा नशा विरोधी अभियान के तहत बीते 48 घंटे में बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी नारकोटिक सेल ने दो अलग-अलग मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 1680 नशीले कैप्सूल तथा 75 प्रतिबंधित शीशियां बरामद की हैं,जिनका कुल वजन करीब 7 किलो 500 ग्राम बताया गया है।

पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने प्रेसवार्ता कर पूरे मामले की जानकारी दी। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि पहली कार्रवाई 23 अप्रैल 2026 को थाना सदर बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव नूना माजरा में की गई। एंटी नारकोटिक सेल की टीम को सूचना मिली थी कि एक युवक आई-20 कार में नशीला पदार्थ बेच रहा है। सूचना के आधार पर छापेमारी कर आरोपी अनुज निवासी आसौदा को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 960 नशीले कैप्सूल और 75 प्रतिबंधित शीशियां बरामद हुईं। पूछताछ में आरोपी ने सप्लायर के रूप में मनीष निवासी छावला,दिल्ली का नाम बताया,जिसके बाद पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया। दूसरी कार्रवाई 25 अप्रैल 2026 को थाना लाइनपार बहादुरगढ़ क्षेत्र में की गई। पुलिस टीम ने शिव मंदिर,छोटू राम नगर के पास से आरोपी यशवंत को गिरफ्तार किया। आरोपी चंद्र विहार,निलोठी (वेस्ट दिल्ली) का रहने वाला है। उसके कब्जे से 720 नशीले कैप्सूल बरामद किए गए। पुलिस जांच में दोनों मामलों के तार दिल्ली से जुड़े नशा सप्लाई नेटवर्क से जुड़े पाए गए हैं। पुलिस का कहना है कि इस नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर आगे कार्रवाई की जा रही है।

Also read: बलिया में दामाद का खौफनाक हमला...पत्नी और सास की हत्या, ससुर की हालत गंभीर

पुलिस अधिकारी ने लोगों से की अपील

डॉ.राजश्री सिंह ने बताया कि दोनों मामलों में कानूनी प्रक्रिया का पूरी तरह पालन किया गया। राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी ली गई तथा ड्रग्स इंस्पेक्टर और सरकारी डॉक्टर द्वारा बरामद दवाइयों की पुष्टि कराई गई। यह कार्रवाई डीसीपी क्राइम शुभम सिंह के निर्देशन तथा एंटी नारकोटिक सेल प्रभारी उप निरीक्षक जितेंद्र कुमार की टीम द्वारा की गई। पुलिस कमिश्नर ने स्पष्ट कहा कि नशा तस्करों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई गई है। सप्लायर,बिचौलियों और नशे के कारोबार से जुड़े हर व्यक्ति पर सख्त कार्रवाई होगी। साथ ही आमजन से संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने और युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की गई है। पुलिस का लक्ष्य समाज को नशामुक्त बनाना है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

दिल्ली के राशिद हत्याकांड में मिली बड़ी सफलता, मुठभेड़ के बाद आरोपी हारून सैफी गिरफ्तार, पिस्टल और कारतूस बरामद

Haryana News: राजधानी दिल्ली के चर्चित राशिद हत्याकांड में दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम को बड़ी कामयाबी मिली है। हत्या के मामले में वांछित 24 वर्षीय आरोपी हारून सैफी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में हुई संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद उसे दबोच लिया गया। आरोपी के कब्जे से एक सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और एक स्कूटी भी बरामद हुई है।

Delhi News: दिल्ली में दिल दहला देने वाली वारदात, टहलने निकले किशोर की हत्या, इलाके में दहशत

Delhi News: राजधानी दिल्ली के उत्तर-पूर्वी जिले के सीलमपुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। वारदात गौतमपुरी की गली नंबर-4 में उस समय हुई, जब 16 वर्षीय लक्की खाना खाने के बाद घर से टहलने निकला था। आरोप है कि पहले से घात लगाए बैठे कुछ युवकों ने उस पर धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर हालत में उसे जग प्रवेश अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। फिलहाल दिल्ली पुलिस, क्राइम टीम और एफएसएल की टीम मौके से साक्ष्य जुटाकर आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Ketan Agarwal: 2,000 कॉल, कैफ़े में मुलाक़ात, किले में साज़िश, केतन अग्रवाल मर्डर केस में चौंका देने वाला खुलासा

Ketan Agarwal: बिजनेसमैन केतन अग्रवाल की हत्या में पुलिस ने चौंका देने वाला खुलासा किया है। जांच कर रही पुणे ग्रामीण पुलिस का दावा है कि उन्हें मारने की कथित साज़िश 31 मई को लोहगढ़ किले की यात्रा के दौरान रची गई हो सकती है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast