Gold-Silver Price Drop: 29 अप्रैल 2026 को घरेलू बाजार में सोने और चांदी के दामों में एक बार फिर जोरदार गिरावट दर्ज की गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना $95.37 (2.04%) गिरकर $4,586.50 प्रति औंस और चांदी $2.33 (3.09%) लुढ़ककर $73.18 प्रति औंस पर आ गया। दरअसल, पिछले कुछ दिनों से कीमतों में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।
दूसरी तरफ, MCX पर भी दबाव देखने को मिल रहा है। सुबह के कारोबार में सोने का वायदा भाव 0.07% गिरकर ₹1,49,918 प्रति 10 ग्राम रह गया, जबकि कल के सत्र में 1.29% की गिरावट आई थी। चांदी का वायदा भी कमजोर रहा।
Also read: PNB Vacancy Alert: सरकारी बैंक में करियर का मौका! युवा उम्मीदवारों के लिए निकाली ऑफिसर पदों पर बंपर भर्ती, जानें पूरी डिटेल्स
आपके शहर में आज के भाव
दिल्ली: 24K सोना ₹1,51,080, 22K ₹1,38,500, 18K ₹1,13,350 प्रति 10 ग्राम। चांदी ₹2,59,900 प्रति किलो
मुंबई: 24K सोना ₹1,50,930, 22K ₹1,38,350, 18K ₹1,13,200 प्रति 10 ग्राम, चांदी ₹2,65,000 प्रति किलो
चेन्नई: 24K सोना ₹1,53,820, 22K ₹1,41,000, 18K ₹1,17,600 प्रति 10 ग्राम, चांदी ₹2,64,900 प्रति किलो
कोलकाता: 24K सोना ₹1,50,930, 22K ₹1,38,350, 18K ₹1,13,200, चांदी ₹2,59,900 प्रति किलो