Search KhabarFast

Press ESC to close

इंद्री में सियासी गरमाहट, हुड्डा ने किसानों और कानून व्यवस्था पर सरकार को घेरा; दुष्यंत की महापंचायत पर भी बरसे

इंद्री में सियासी गरमाहट, हुड्डा ने किसानों और कानून व्यवस्था पर सरकार को घेरा; दुष्यंत की महापंचायत पर भी बरसे

Haryana News: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा मंगलवार को इंद्री स्थित सिंचाई विभाग के रेस्ट हाउस पहुंचे, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए महिला आरक्षण, किसानों की समस्याओं और प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला।

पत्रकारों द्वारा महिला आरक्षण के संबंध में पूछे गए सवाल पर हुड्डा ने कहा कि महिला आरक्षण वर्ष 2023 में ही लागू हो चुका था, जबकि कांग्रेस पार्टी हमेशा से महिलाओं को राजनीति और समाज में अधिक भागीदारी देने की पक्षधर रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए आरक्षण का सही तरीके से लागू होना जरूरी है। किसानों के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में धान घोटाले के आरोप सामने आए हैं, लेकिन सरकार अब तक इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर पाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार द्वारा अभी तक केवल 40 प्रतिशत गेहूं की खरीद की गई है, जबकि किसानों को अब तक महज 36 प्रतिशत भुगतान ही मिल पाया है। इससे किसान आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं। हिसार में हुई दुष्यंत चौटाला की महापंचयात को भाजपा की बी टीम बताया।

Also read: Raghav Chadha:'राघव की परिणीति से शादी इसलिए हो पाई...' सौरभ भारद्वाज के दावे से मचा हड़कंप

हुड्डा ने बायोमेट्रिक सिस्टम पर उठाए सवाल

हुड्डा ने सरकार द्वारा लागू किए गए बायोमेट्रिक सिस्टम पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था के कारण किसानों को अपनी फसल बेचने में भारी परेशानी हो रही है। सरकार को चाहिए कि किसानों की सुविधा को देखते हुए इस प्रणाली की समीक्षा करे और आवश्यक होने पर इसे समाप्त करे। प्रदेश की कानून व्यवस्था पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि हरियाणा में हालात लगातार खराब हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में रोजाना लूट, चोरी और डकैती जैसी घटनाएं बढ़ रही हैं। इसके अलावा सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी और पुलिस थानों में कर्मचारियों की कमी के कारण आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय प्रदेश में कानून व्यवस्था बेहतर थी और जनता को इस प्रकार की समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता था। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में प्रदेश की जनता बदलाव का मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में कांग्रेस पार्टी की सरकार पूर्ण बहुमत से बनेगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

नंदीग्राम के बाद रेजीनगर में ममता बनर्जी को लगा झटका, उपचुनाव से पहले TMC प्रत्याशी ने वापस लिया नामांकन

नंदीग्राम के रेजीनगर में ममता बनर्जी को लगा झटका, उपचुनाव से पहले TMC प्रत्याशी ने वापस लिया नामांकन

मायावती का फिर बड़ा फैसला...दीपिका आनंद को भी BSP से दूर रखेंगी, ईशान को देंगी जिम्मेदारी

बहुजन समाज पार्टी (BSP) प्रमुख मायावती ने अपने परिवार के सदस्यों को लेकर एक बार फिर बड़ा फैसला किया है। कुछ दिन पहले उन्होंने भतीजे आकाश आनंद और ईशान आनंद को पार्टी की जिम्मेदारियों से दूर रखने की बात कही थी।

Rajya Sabha Election 2026: राज्यसभा की 12 सीटों पर चुनाव की तारीखों का ऐलान, UP-उत्तराखंड-बंगाल में 16 अक्टूबर को होगी वोटिंग; देखें पूरा शेड्यूल

Rajya Sabha Election Dates: भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने आज 22 सितंबर 2026, मंगलवार को उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनावों और उपचुनावों का कार्यक्रम जारी किया। साथ ही, बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश की विधानसभाओं में स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए द्विवार्षिक चुनावों की तारीखों का भी ऐलान कर दिया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast