Search KhabarFast

Press ESC to close

अब हिंडन एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान! गाजियाबाद में 16KM मेट्रो कॉरिडोर से NCR को बड़ी राहत, जानें इस प्रोजेक्ट की खासियत

अब हिंडन एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान! गाजियाबाद में 16KM मेट्रो कॉरिडोर से NCR को बड़ी राहत, जानें इस प्रोजेक्ट की खासियत

Ghaziabad Metro: दिल्ली-NCR में पब्लिक ट्रांसपोर्ट को मजबूत करने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया जा रहा है। दिल्ली और गाजियाबाद के बीच कनेक्टिविटी को बेहतर करने के लिए वैशाली से गोकुलपुरी तक नई मेट्रो लाइन के विस्तार पर विचार-विमर्श किया जा रहा है। यह नया मेट्रो कॉरिडोर हिंडन एयरपोर्ट तक पहुंच भी पहले से कहीं ज्यादा आसान बना देगा। 

इस प्रस्तावित रूट का उद्देश्य यह है कि यात्रियों को पूर्वी दिल्ली और गाजियाबाद के बीच सीधी कनेक्टिविटी मिल सकें। क्योंकि अभी तक यात्रियों को कई इंटरचेंज से गुजरना पड़ता है, लेकिन नए कॉरिडोर से यात्रा समय में बड़ी कमी आएगी। साथ ही, ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी। प्रतिदिन यात्रा करने वाले यात्रियों का समय और खर्चा दोनों बचेगा।

Also read: हमीरपुर में ‘खूनी हाइवे’ पर दर्दनाक हादसा, ट्रक ने ईको को मारी टक्कर, 4 की मौत

हिंडन एयरपोर्ट तक सफर होगा आसान

इस प्रोजेक्ट की सबसे बड़ी खासियत यह है कि आपको आसानी से हिंडन एयरपोर्ट कनेक्टिविटी भी मिल रही है। फिलहाल एयरपोर्ट तक पहुंचने के लिए सड़क मार्ग पर निर्भरता ज्यादा है, लेकिन मेट्रो के आने से एयरपोर्ट तक तेज और सुविधाजनक पहुंच उपलब्ध होगी, जिससे यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। इससे NCR के दूसरे हिस्सों से सीधा जुड़ाव भी संभव है।

बता दें, इस कॉरिडोर से वैशाली और इंदिरापुरम, साहिबाबाद और आसपास के क्षेत्र, पूर्वी दिल्ली के रिहायशी इलाके, गोकुलपुरी और उससे जुड़े घनी आबादी वाले इलाकों को सीधा लाभ मिलेगा। फिलहाल यह प्रोजेक्ट योजना और स्वीकृति के चरणों में है। डीटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) और अन्य तकनीकी पहलुओं पर काम चल रहा है। मंजूरी मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू हो सकता है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

शादी से लौट रहे दो दोस्तों का हुआ एक्सीडेंट, एक ने तोड़ा दम, दूसरा गंभीर रूप से घायल

HARYANA NEWS: हरियाणा के भिवानी में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। भिवानी शहर के जुई क्षेत्र में बाइक सवार दो दोस्तों का एक्सीडेंट हो गया। हादसा इतना भयानक था कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। दोनों युवक रोहतक के रहने वाले बताए जा रहे हैं और शादी समारोह से लौट रहे थे।

Haryana Heatwave: हरियाणा में गर्मी का कहर, 10 साल का रिकॉर्ड टूटा, रोहतक में भीषण लू से लोग बेहाल

Haryana Heatwave: इस साल के अप्रैल माह के अंतिम सप्ताह में उत्तर भारत में भीषण गर्मी पड़ रही है एक तरह से कह की अभी से सूर्य देव आसमान से आग बरसाने लगा है। रोहतक देश में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ने वाला छठा शहर बन गया है। 24 अप्रैल को रोहतक में 44.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। वहीं लगातार एक हफ्ते से रोहतक और आसपास के इलाके में पारा 42 से ऊपर चल रहा है। उधर आज भी रोहतक का पारा 42 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया गया है।

युवाओं के लिए खुशखबरी! UP पुलिस विभाग में निकलेगी रिकॉर्ड भर्तियां, लखनऊ में CM योगी का बड़ा ऐलान

उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए बताया है कि जल्द ही यूपी पुलिस विभाग में रिकॉर्ड स्तर पर भर्तियां निकाली जाएंगी। इस फैसले से हजारों युवाओं को सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका मिलेगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast