Search KhabarFast

Press ESC to close

इंदिरापुरम में आग का तांडव, गौड़ ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी के आठवें फ्लोर तक पहुंची आग की लपटें

इंदिरापुरम में आग का तांडव, गौड़ ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी के आठवें फ्लोर तक पहुंची आग की लपटें

Ghaziabad Fire: यूपी के गाजियाबाद के पोश इलाके इंदिरापुरम में उस समय हड़कंप मच गया। जब एक बहु मंजिला इमारत गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी में आग लग गई। आपको बता दें कि शॉर्ट सर्किट की वजह से बहुमंजिला इमारत के आठवें फ्लैट में आग लग गई। जोकि फैलते हुए तीन माले तक पहुंच गई। गनीमत इस बात की रही कि इस दौरान कोई जानमाल की हानि नहीं हुई।

इस दौरान फ्लैटों में रखा हुआ लाखों का घरेलू सामान चलकर खाक हो गया। वहीं दूसरी ओर दमकल की एक दर्जन से अधिक गाड़ियां मौके पर पहुंची और लगातार आग बुझाने का काम किया जा रहा है। वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जिनका कहना था कि उनके परिजन अभी फ्लैट में फंसे हुए हैं जिनके सकुशल निकालने की बात वह कह रहे थे। दमकल विभाग के अनुसार अभी तक कोई जान माल की हानि इस आगजनी की घटना में नहीं है। वहीं दूसरी ओर लगातार आग बुझाने के प्रयास किया जा रहे हैं। आपको बता दें गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके की गौर ग्रीन एवेन्यू सोसायटी में आठवीं फ्लैट में आग लगी जो कि बढ़ते हुए नवीं मंजिल और दसवीं मंजिल में पहुंच गई और कई फ्लैट को अपने आगोश में ले लिया।

Also read: Noida News: GIP मॉल के वाटर पार्क में 21 वर्षीय युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

किसी के हताहत होने की सूचना नहीं 

इस घटना पर सोसायटी के ही एक व्यक्ति ने बताया कि आग लगने से करीब 10-12 फ्लैट जल गए हैं। हो सकता है कि बिजली (इलेक्ट्रिसिटी) से जुड़ी कोई समस्या रही हो। मेरे पास पूरी जानकारी नहीं है। दमकल के अधिकारियों के मुताबिक, फिलहाल आग बुझाने का काम किया जा रहा है। अभी तक किसी के घायल होने या किसी की जान जाने की कोई सूचना नहीं है।

गाजियाबाद जिला मजिस्ट्रेट रवींद्र कुमार मंदार ने कहा कि यहां कुल 8 फ्लैटों में आग लगी थी। आग को नियंत्रित कर लिया गया है। 17 फायर टैंडर यहां लगे हुए हैं। हमने यहां मेडिकल और रिलीफ कैंप बना दिए हैं। फ्लैट के मालिकों और RWA से हमारी बात हुई है। SDRF और अग्निशमन विभाग ने खोज अभियान भी पूरा कर लिया है। अभी स्थिति नियंत्रण में है। हमने फायर विभाग को विस्तृत रिपोर्ट जमा करने के लिए कहा है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

सुल्तानगंज गोलीकांड के मुख्य आरोपी रामधनी यादव की पुलिस ने किया एनकाउंटर, तीन जवान घायल

Bhagalpur Encounter: बिहार के भागलपुर के सुल्तानगंज में हुए चर्चित गोलीबारी कांड के मुख्य आरोपी रामधनी यादव की पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई। पुलिस ने भागलपुर में सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देने वाले एक खौफनाक अध्याय का अंत कर दिया है। आरोपी रामधनी यादव इलाके में दहशत का दूसरा नाम था।

Uttarakhand News: सीएम धामी ने खेला बड़ा सियासी दांव, घिर गई कांग्रेस

Uttarakhand News: उत्तराखंड विधानसभा के विशेष सत्र में एक बार फिर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का राजनीतिक कौशल और रणनीतिक संतुलन देखने को मिला। नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर चर्चा के दौरान सरकार ने न सिर्फ अपना पक्ष मजबूती से रखा, बल्कि विपक्ष को भी घेरने में सफलता हासिल की।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast