Search KhabarFast

Press ESC to close

महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम, सड़क पर उतरे सीएम योगी, विपक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम, सड़क पर उतरे सीएम योगी, विपक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

UP News: यूपी के लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ ने उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य  के साथ लोकसभा में संविधान (131वां संशोधन) बिल पास नहीं होने पर सीएम आवास से यूपी विधानसभा तक 'जन आक्रोश महिला पदयात्रा' निकाली।  इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा,"नारी शक्ति वंदन अधिनियम के संशोधन को बाधित करने और सदन में उस प्रस्ताव को गिराने के खिलाफ देशभर में जो आक्रोश रैली निकल रही है उस आक्रोश रैली के क्रम में आज उत्तर प्रदेश में भी कांग्रेस,समाजवादी पार्टी, TMC, DMK और INDI गठबंधन के उन सभी सहयोगियों का विरोध करने के लिए आज लखनऊ में भी मातृशक्ति के द्वारा ये आक्रोश प्रदर्शन किया गया है। इस आक्रोश प्रदर्शन में हिस्सा लेने वाले आप सभी बहनों का मैं हृदय से अभिनंदन करता हूं। ये कांग्रेस हो या सपा इनका चेहरा अलोकतांत्रिक है इनके कृत्य महिला विरोधी हैं और आज देशभर में कांग्रेस और उनके सहयोगी दलों के महिला विरोधी आचरण के खिलाफ सड़कों पर आंदोलन कर रहा है।

Also read: महिला आरक्षण पर सियासी बयानबाज़ी तेज, CM योगी का विपक्ष पर पर निशाना; बोले - किसी का हक नहीं छीना...

लखनऊ का यह आक्रोश मार्च बनेगा- सीएम योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, 'आज बहनों के नेतृत्व में ये आक्रोश मार्च कांग्रेस, सपा, TMC,DMK के महिला विरोधी आरक्षण के खिलाफ जो देशभर में आज आमजन और खासकर आधी आबादी में आक्रोश है उसका प्रतीक लखनऊ का यह आक्रोश मार्च बनेगा। आज यहां हजारों की संख्या में बहनें इस आक्रोश मार्च का हिस्सा बनने आई हैं आक्रोश मार्च यहां से प्रारंभ होगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

चुनाव से पहले अखिलेश का बड़ा ऐलान, 300 यूनिट फ्री बिजली और महिलाओं को 40 हजार पेंशन का वादा

लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं के बीच आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कई बड़े ऐलान किए।

HARYANA NEWS: भिवानी में दर्दनाक हादसा, एक मजदूर की मौत, एक घायल, मां ने लगाई न्याय की गुहार

Bhiwani News: हरियाणा के भिवानी के नया बाजार क्षेत्र में एक तीन मंजिला इमारत का निर्माण कार्य चल रहा था। बीती देर रात लेंटर ढलाई के दौरान यह हादसा हुआ। भवन निर्माण कामगार यूनियन के जिला सचिव अनिल कुमार के अनुसार, काम के दौरान अचानक मशीन से दो मजदूर नीचे गिर गए।

शादी और जिम्मेदारियों पर इलाहाबाद HC का सख्त रुख, पति की याचिका खारिज करते हुए कहा - जब खर्च नहीं उठा...

Allahabad HC on Marriage Responsibilities: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मेंटेनेंस (भरण-पोषण) मामले में एक अहम टिप्पणी करते हुए कहा कि अगर कोई व्यक्ति अपनी पत्नी और बच्चों का खर्च उठाने में सक्षम नहीं है, तो उसे शादी ही नहीं करनी चाहिए।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें