Search KhabarFast

Press ESC to close

शादी और जिम्मेदारियों पर इलाहाबाद HC का सख्त रुख, पति की याचिका खारिज करते हुए कहा - जब खर्च नहीं उठा...

शादी और जिम्मेदारियों पर इलाहाबाद HC का सख्त रुख, पति की याचिका खारिज करते हुए कहा - जब खर्च नहीं उठा...

Allahabad HC on Marriage Responsibilities: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मेंटेनेंस (भरण-पोषण) मामले में एक अहम टिप्पणी करते हुए कहा कि अगर कोई व्यक्ति अपनी पत्नी और बच्चों का खर्च उठाने में सक्षम नहीं है, तो उसे शादी ही नहीं करनी चाहिए। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि शादी के बाद पति कानूनी रूप से परिवार के भरण-पोषण के लिए बाध्य होता है और खराब आर्थिक स्थिति का बहाना बनाकर इस जिम्मेदारी से नहीं बच सकता। 

Also read: चुनाव से पहले अखिलेश का बड़ा ऐलान, 300 यूनिट फ्री बिजली और महिलाओं को 40 हजार पेंशन का वादा

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने क्या कहा?

दरअसल, यह टिप्पणी जस्टिस अतुल श्रीधरन और जस्टिस विवेक सरन की डिविजन बेंच ने अपीलकर्ता तेज बहादुर मौर्य की फर्स्ट अपील को खारिज करते हुए की। फैमिली कोर्ट के आदेश को बरकरार रखते हुए हाईकोर्ट ने कहा कि एक बार शादी हो जाने के बाद पति अपनी पत्नी और बच्चों के भरण-पोषण की जिम्मेदारी से मुकर नहीं सकता। बेंच ने कहा 'जो लोग यह महसूस करते हैं कि अगर शादी में खटास आ जाती है तो वे अपनी पत्नी और बच्चों का भरण-पोषण नहीं कर पाएंगे, उन्हें शुरू में शादी ही नहीं करनी चाहिए थी।'

कोर्ट ने आगे कहा कि कानून के तहत पति को अपनी पत्नी का भरण-पोषण करना पड़ता है। आर्थिक तंगी का हवाला देकर मुकदमे के दौरान इस जिम्मेदारी से बचने की कोशिश स्वीकार्य नहीं है। हाईकोर्ट ने पति की याचिका खारिज कर दी और फैमिली कोर्ट द्वारा दिए गए मेंटेनेंस के आदेश को सही ठहराया।

पति गुजारा भत्ता देने से मना नहीं कर सकता

बता दें, यह फैसला उन मामलों में अहम माना जा रहा है जहां पति अपनी आय कम बताकर या अन्य बहाने देकर पत्नी और बच्चों को दिए जाने वाले गुजारा भत्ते से बचने की कोशिश करते हैं। ऐसे में कोर्ट ने जोर दिया कि वैवाहिक संबंधों में पति की जिम्मेदारी प्राथमिक है और इसे टाला नहीं जा सकता।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

HARYANA NEWS: भिवानी में दर्दनाक हादसा, एक मजदूर की मौत, एक घायल, मां ने लगाई न्याय की गुहार

Bhiwani News: हरियाणा के भिवानी के नया बाजार क्षेत्र में एक तीन मंजिला इमारत का निर्माण कार्य चल रहा था। बीती देर रात लेंटर ढलाई के दौरान यह हादसा हुआ। भवन निर्माण कामगार यूनियन के जिला सचिव अनिल कुमार के अनुसार, काम के दौरान अचानक मशीन से दो मजदूर नीचे गिर गए।

उत्तराखंड बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट 2026 जल्द होगा जारी, लाखों छात्रों को परिणाम इंतजार

उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम जल्द ही जारी किए जाने की उम्मीद है। हालांकि बोर्ड ने अभी तक रिजल्ट की आधिकारिक तारीख और समय की घोषणा नहीं की है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें