Baghpat road accident: उत्तर प्रदेश के बागपत से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां सोमवार तड़के बडागांव कट के पास पूर्वी परिधीय एक्सप्रेसवे पर एक बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई, जिससे तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस में सवार चार लोगों की मौत हो गई। बागपत के पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय ने कहा 'अब तक चार लोगों की जान जा चुकी है और उनके परिजनों को सूचित करने के प्रयास जारी हैं।' इस हादसे में कई लोगों के घायल होने की खबर हैं।
Also read: Uttar Pradesh News:संभल में भीषण सड़क हादसा, डंपर से टकराया सवारियों से भरा ऑटो; 2 बच्चे समेत 5 की मौत
बस में 32 लोग थे सवार
जानकारी के अनुसार, हादसे के समय बस में लगभग 32 लोग सवार थे, जो यह राजस्थान से बदायूं की ओर जा रही थी। इस मामले में पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हादसे की सूचना 112 आपातकालीन सेवा के माध्यम से लगभग 12:30 बजे प्राप्त हुई।
उन्होंने कहा 'बस में लगभग 32 लोग सवार थे और कई गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।' उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही चार पुलिस प्रतिक्रिया वाहन (PRV), एम्बुलेंस और स्थानीय पुलिसकर्मी तुरंत दुर्घटनास्थल पर पहुंचे।
जिसके बाद घायल यात्रियों को पलटी हुई बस से निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) और जिला अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। राय ने बताया कि गंभीर रूप से घायल कुछ लोगों को बेहतर इलाज के लिए उच्च चिकित्सा केंद्रों में भेजा गया है। बागपत की जिला मजिस्ट्रेट अस्मिता लाल ने भी पुष्टि की कि इस भीषण सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि वाहन पलट गया, जिससे कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को बचा लिया गया है और उन्हें पास के चिकित्सा केंद्रों में ले जाया गया है।