Kannauj Road Accident: उत्तर प्रदेश के कन्नौज में जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदल गईं। जहां एक अज्ञात वाहन में बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही इस घटना की जांच में जुट गई।
जानकारी के मुताबिक, हादसा गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के डूंडवा बुजुर्ग बाईपास पर हुआ। तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर गुरसहायगंज नगर में साथियों के साथ जन्माष्टमी की झांकी देखने आए थे। यहां अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बैसनपुरवा गांव निवासी अनुराग (18), कृष्णा (15) और आशीष (18) की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है और हादसे की जांच की जा रही है।
परिवार में मचा कोहराम
हादसे की खबर गांव पहुंचते ही परिवारों में कोहराम मच गया। जन्माष्टमी पर झांकी देखने निकले तीन दोस्तों की मौत से गांव में शोक का माहौल है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।