UP News: यूपी के कुशीनगर जिले के रामकोला थाना क्षेत्र में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसों के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।
जानकारी के मुताबिक, सबसे पहले ट्रक ने रामकोला थाना क्षेत्र के मेहदीगंज के पास अब्दुल चक के नजदीक 45 वर्षीय मोतीलाल को टक्कर मारी। जिसके मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद रामकोला-कप्तानगंज मार्ग पर गोबराही के पास हुए साइकिल पर सवार 17 वर्षीय चंद्रेश राजभर को ट्रक ने टक्कर मार दी। जिसमें वह बुरी तरह से घायल हो गया और उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। दो जगहों पर घटनाओं को अंजाम देने के बाद ट्रक चालक ने लक्ष्मीगंज इलाके में गोबरी चौराहे पर एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। जिसमें 35 वर्षीय सुभाष की मौत हो गई। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसों के कारणों की भी जांच की जा रही है।
जांच में जुटी पुलिस
एक ही थाना क्षेत्र में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत से इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।