7th Pay Commission: केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों से जुड़ा एक अपडेट सामने आया है। अभी 8वें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू नहीं हुई हैं। लेकिन इसी बीच श्रम ब्यूरो ने जुलाई 2026 AICPI-IW का डेटा रिलीज कर दिया गया है। जिसके तहत महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) में बड़ी बढ़ोतरी हो सकती है। बता दें, वर्तमान में DA 60 प्रतिशत है, जो 01 जनवरी 2026 से प्रभावी है। AICPI-IW के डेटा के अनुसार, DA की दर 64 प्रतिशत तक बढ़ सकती है। हालांकि, अंतिम दर के बारे में सरकार का फैसला ही मान्य होगा। मालूम हो कि सरकार ने अभी जुलाई के लिए महंगाई भत्ते से संबंधित कोई जानकारी साझा नहीं की है। लेकिन ऐसे कयास लगाए जा रहे है कि अगले महीने यानी अक्टूबर-नवंबर तक कोई सूचना समने आ सकती है।
Also read: Today Gold Silver Price 05 September 2026: सोना चढ़ा, चांदी फिसली, जानें 5 सितंबर के ताजा भाव
मंहगाई की गणना कैसे की जाती है?
जुलाई 2026 से प्रभावी DA की गणना जून 2026 तक के 12 महीने के औसत के आधार पर होता है। जिसकी गणना 2001 के फॉर्मूले पर आधारित होती है। इस हिसाब से अभी 2016 के बेस ईयर कैलकुलेशन किया जाता है। जानकारी के अनुसार, जुलाई में महंगाई का इंडेक्स 1.3 फीसदी था, यानी इसकी रीडिंग 153.2 के आसपास थी। ऐसे में महंगाई भत्ते में लगभग 64% की बढ़ोतरी हो सकती है।
कर्मचारियों की सैलरी पर कितना दिखेगा असर?
वर्तमान समय में कर्मचारियों का DA 60 फीसदी है, लेकिन आने वाले समय में इसकी दरें 64 फीसदी हो सकती है। ऐसे में कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की सैलरी में भी अच्छा इजाफा होगा। उदाहरण के तौर पर सैलरी की गणना को समझें तो अगर DA का मूल वेतन 18,000 रुपये है, जिसमें DA की 60 फीसदी वाली दरें जोड़ दी जाए तो आपके मूल वेतन में 10,800 रुपये की बढ़ोतरी होगी। वहीं, इसी मूल वेतन में DA की 64 फीसदी वाली दरों को जोड़ा जाए तोआपके मूल वेतन में 11,520 रुपये की बढ़ोतरी होगी। यानी आपके मूल वेतन में 720 रुपये का इजाफा होगा।