Search KhabarFast

Press ESC to close

UP News: यूपी के झांसी में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ के बाद दबोचा

UP News: यूपी के झांसी में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ के बाद दबोचा

UP News: यूपी के झांसी में पुलिस ने हत्या के एक चर्चित मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए 25 हजार के इनामी वांछित मुख्य शूटर हुसैन उर्फ खड्डा को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई थाना नवाबाद पुलिस और स्वाट और सर्विलांस टीम ने संयुक्त रूप से नई जेडीए कॉलोनी, मुस्तरा रोड के पास की। पुलिस के अनुसार घेराबंदी के दौरान बदमाशों ने फायरिंग की, जिसके जवाब में हुई कार्रवाई में हुसैन के बाएं पैर में गोली लगी, जबकि उसका साथी जितेंद्र उर्फ जीतू यादव फरार हो गया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त अवैध पिस्टल, कारतूस और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है, जबकि फरार आरोपी की तलाश में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

पुलिस के मुताबिक 23 जुलाई को मैड किचन रेस्टोरेंट में प्रॉपर्टी कारोबारी संजय सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि प्रॉपर्टी विवाद के चलते अजय यादव और धर्मेंद्र सिंह परिहार ने सुपारी देकर हत्या की साजिश रची थी। आरोपी हुसैन ने अपने साथियों के साथ मिलकर संजय सिंह की रेकी की और रेस्टोरेंट में नजदीक से सिर में गोली मारकर हत्या कर दी।

Also read: UP News: यूपी के हरदोई में बेटे ने लगाई फांसी, सदमे में मां ने तीसरी मंजिल से लगा दी छलांग, दोनों की मौत

इस मामले में अब तक तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस ने फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का दावा करते हुए अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: हरियाणा के कुरुक्षेत्र चलती कार में लगी आग, ड्राइवर ने कूद कर बचाई जान

Haryana News: हरियाणा के कुरुक्षेत्र के मोहननगर नजदीक टेलीफोन एक्सचेंज के सामने आज एक चलती कार में आग लगने से अफरा तफरी का माहौल बन गया, ड्राइवर ने किसी तरह गाड़ी से निकल कर अपनी जान बचाई, आग लगने के कारण सड़क पर दोनों तरफ जाम की स्थिति बन गई। कार में लगी आग को देख आस पास के दुकानदारों ने आग बुझाने के प्रयास किए लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका, कुछ समय बाद फायर बिग्रेड की गाड़ी ने पहुंच आग पर काबू पाया।

UP News: उत्तर प्रदेश के हरदोई में डबल मर्डर से सनसनी, दो युवकों की हत्या से इलाके में फैली दहशत

UP News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में डबल मर्डर की वारदात से सनसनी फैल गई। सण्डीला थाना क्षेत्र के ग्राम आटामऊ स्थित पानी की टंकी के पास दो युवकों के शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही इस डबल मर्डर की जांच में जुट गई।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast