Search KhabarFast

Press ESC to close

UP News: उत्तर प्रदेश के हरदोई में डबल मर्डर से सनसनी, दो युवकों की हत्या से इलाके में फैली दहशत

UP News: उत्तर प्रदेश के हरदोई में डबल मर्डर से सनसनी, दो युवकों की हत्या से इलाके में फैली दहशत

UP News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में डबल मर्डर की वारदात से सनसनी फैल गई। सण्डीला थाना क्षेत्र के ग्राम आटामऊ स्थित पानी की टंकी के पास दो युवकों के शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही इस डबल मर्डर की जांच में जुट गई।

शुरुआती जांच के मुताबिक, दोनों की हत्या सिर पर धारदार हथियार से वार कर या गोली मारकर की गई है। हालांकि, मौत के सही कारण का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा। मृतकों में एक की पहचान कछौना थाना क्षेत्र के ग्राम रैसों निवासी अरुण के रूप में हुई है, जो पिकअप डाला चलाकर अपना जीवनयापन करता था। दूसरा युवक अरुण का रिश्तेदार बताया जा रहा है, जो लखनऊ से कांवड़ भरने आया था। स्थानीय लोगों के मुताबिक, दोनों पिछले दो दिनों से एक साथ देखे गए थे।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है और हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। इस दोहरे हत्याकांड के बाद सण्डीला क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच जारी है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी हलचल जारी, प्रशांत किशोर ने BJP को बताया डरपोक

बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर मतदान के बीच जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बीजेपी और बिहार पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

UP News: यूपी के झांसी में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ के बाद दबोचा

UP News: यूपी के झांसी में पुलिस ने हत्या के एक चर्चित मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए 25 हजार के इनामी वांछित मुख्य शूटर हुसैन उर्फ खड्डा को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई थाना नवाबाद पुलिस और स्वाट और सर्विलांस टीम ने संयुक्त रूप से नई जेडीए कॉलोनी, मुस्तरा रोड के पास की। पुलिस के अनुसार घेराबंदी के दौरान बदमाशों ने फायरिंग की, जिसके जवाब में हुई कार्रवाई में हुसैन के बाएं पैर में गोली लगी, जबकि उसका साथी जितेंद्र उर्फ जीतू यादव फरार हो गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast