Search KhabarFast

Press ESC to close

ITR फाइलिंग की डेडलाइन कल तक, आज ही निपटा लें ये काम; नहीं तो देना पड़ेगा ₹5,000 तक का जुर्माना

ITR फाइलिंग की डेडलाइन कल तक, आज ही निपटा लें ये काम; नहीं तो देना पड़ेगा ₹5,000 तक का जुर्माना

ITR Deadline: इनकम टैक्स रिटर्न फाइल (ITR File) करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई 2026 है। ऐसे में अगर आपने अभी तक ITR File नहीं की है तो जल्द ही कर दें। इसके लिए आपके पास आज 30 जुलाई और कल 31 जुलाई का ही समय है। अगर समय पर आप फाइल नहीं करते है तो आपको भारी जुर्माना देना पड़ सकता है।

Also read: Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी खरीदने वाले ध्यान दें! यहां देखें दिल्ली से पटना तक के नए रेट

ITR फाइल करने की डेडलाइन

दरअसल, कुछ लोग बिल भरने, डॉक्यूमेंट जमा करने और ITR दाखिल करने जैसे कामों के लिए आखिरी तारीख का इंतजार करते है। लेकिन कई बार आखिरी समय का इंतजार भारी पड़ सकता है। ऐसे में अगर आपने अभी तक ITR दाखिल नहीं की है तो बिना किसी देरी के जल्द ही कर दें। इसकी आखिरी डेट 31 जुलाई है।

ये डेडलाइन उन करदाताओं के लिए हैं, जिन्होंने ITR-1 या ITR-2 फॉर्म भरें हैं। इन करदाताओं में ज्यादातर वेतनभोगी कर्मचारी, पेंशनर, पूंजीगत लाभ वाले निवेशक, जिन्हें खातों का ऑडिट कराना जरूरी नहीं है, वाले लोग शामिल हैं।

मालूम हो कि गैर-ऑडिट वाले व्यवसाय के लिए ITR दाखिल करने की आखिरी तारीख 31 अगस्त 2026 है। जबकि ऑडिट वाले मामलों की डेडलाइन 31 अक्टूबर 2026 है। तो वहीं, ट्रांसफर प्राइसिंग वाले मामलों की लास्ट डेट 30 नवंबर 2026 है। बेलेटेड रिटर्न के लिए 31 दिसंबर 2026 की तारीख तय की गई है। रिवाइज्ड रिटर्न की समयसीमा 31 मार्च 2027 कर हैं।

डेडलाइन मिस होने पर देना होगा जुर्माना

बताते चलें कि ITR फाइल जमा करने की आखिरी तारीख मिस करने पर करदाताओं को भारी जुर्माना देना पड़ सकता है। कुल आय ₹5 लाख तक होने पर ₹1,000 का जुर्माना, जबकि ₹5 लाख से अधिक आय होने पर ₹5,000 तक का जुर्माना देना पड़ेगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी खरीदने वाले ध्यान दें! यहां देखें दिल्ली से पटना तक के नए रेट

Gold-Silver Rate Today: अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के चलते सोने-चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव हो रहे हैं। MCX पर अगस्त के सोने के वायदा भाव में सगभग 0.17 प्रतिशत की बढ़त देखी गई। जबकि सितंबर के चांदी के वायदा भाव में भी बढ़त देखी गई।

Today Gold-Silver Price: खरीदारों के लिए सुनहरा मौका…सोना 1700 रुपये सस्ता, चांदी के दाम स्थिर; यहां देखें 29 जुलाई के लेटेस्ट रेट

Gold-Silver Prices Today: आज 29 जुलाई 2026 बुधवार को सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। आज सोने-चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई है। 24 कैरेट सोने का भाव 1,44,160 रुपए प्रति 10 ग्राम है। तो वहीं, चांदी अपने पिछले दाम पर ही स्थिर बना हुआ है। चांदी आज 2,39,900 रुपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रही है। तो चलिए आपके शहर में सोने-चांदी के दामों के बारे में जानते है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast