Search KhabarFast

Press ESC to close

प्रेमिका की बेवफाई से आहत युवक ने किया सुसाइड, आत्महत्या से पहले जारी किया संदेश

प्रेमिका की बेवफाई से आहत युवक ने किया सुसाइड, आत्महत्या से पहले जारी किया संदेश

UP Newsयूपी में बरेली में थाना कैंट क्षेत्र के धोपेश्वरनाथ मंदिर के सेवादार विजय राठौर ने कथित रूप से प्रेमिका से मिले धोखे और लगातार मानसिक प्रताड़ना से आहत होकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले युवक ने 32 मिनट का एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया, जिसमें उसने अपनी पीड़ा और आरोपों का विस्तार से जिक्र किया है।

वीडियो में विजय राठौर ने कहा कि वह कैंट क्षेत्र का रहने वाला है और लंबे समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। उसने बताया कि करीब दो साल पहले धोपेश्वरनाथ मंदिर में उसकी मुलाकात वंशिका नागर नाम की युवती से हुई थी। दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और प्रेम संबंध बन गए। युवक का दावा है कि युवती ने शादी के लिए हामी भी भरी थी, लेकिन बाद में उसने शादी से इनकार कर दिया और कहीं और रिश्ता तय हो गया।

विजय ने वीडियो में कहा कि युवती की शर्तों को पूरा करने के लिए उसने नोएडा की एक कंपनी में नौकरी भी कर ली थी, लेकिन इसके बावजूद उसे स्वीकार नहीं किया गया। युवक ने आरोप लगाया कि इस पूरे मामले में उसके अपने परिवार के लोग भी उसके साथ खड़े नहीं हुए और उसे प्रताड़ना झेलनी पड़ी।वीडियो में युवक ने अपने बड़े भाई, युवती के परिजनों और कुछ अन्य लोगों पर मारपीट व मानसिक दबाव बनाने के आरोप भी लगाए हैं। साथ ही उसने कुछ पुलिसकर्मियों पर भी परेशान करने और पैसे मांगने का आरोप लगाया है।

आत्महत्या से पहले बनाया वीडियो

आत्महत्या से पहले विजय ने वीडियो में अपनी मौत के लिए कुछ लोगों को जिम्मेदार ठहराते हुए प्रशासन से न्याय की मांग की और कहा कि उसका वीडियो बरेली के एसएसपी और मुख्यमंत्री तक पहुंचाया जाए।घटना की सूचना मिलने के बाद थाना कैंट पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है और मामले में सभी आरोपों की जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

अमरावती सेक्स स्कैंडल से मचा हड़कंप, 4 आरोपी गिरफ्तार; SIT कर रही जांच

महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा क्षेत्र में सामने आए सेक्स स्कैंडल ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। इस मामले में पुलिस ने तेजी दिखाते हुए अब तक 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि 2 अन्य की गिरफ्तारी की प्रक्रिया जारी है।

Delhi Crime News: पैसों के लिए पड़ोसी ने खेला खून का खेल, पिता-पुत्र को उतारा मौत के घाट

Delhi Crime News: राजधानी दिल्ली से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां दक्षिण दिल्ली के पॉश इलाके चितरंजन पार्क (CR Park) इलाके में पैसों के विवाद ने खौफनाक मोड़ ले लिया। एक पड़ोसी ने मामूली आर्थिक झगड़े को लेकर ऐसा खूनी खेल खेला कि पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के मुताबिक, आरोपी पड़ोसी का पीड़ित परिवार से लंबे समय से पैसों को लेकर विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में आरोपी ने देर रात घर में घुसकर बाप-बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

Haryana News: गुरुग्राम में बड़ी ठगी का पर्दाफाश, दबोचे गए 4 आरोपी, बॉलीवुड सितारों को भी बनाया शिकार

Haryana Crime News: हरियाणा के गुरुग्राम में ठगी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गुरुग्राम पुलिस ने सस्ते दाम में सोने के सिक्के बेचने का लालच देकर रुपए और सोना ठगने वाले अन्तरराजीय गिरोह का भंडाफोड़ किया। साथ ही पुलिस ने इस गिरोह के 04 आरोपी गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि यह गिरोह बॉलीवुड सितारों से भी ठघी कर चुका है। साथ ही इस गिरोह का मुख्य ठग लव यू” नाम की गुजराती फिल्म भी बना चुका है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें