Search KhabarFast

Press ESC to close

तेज रफ्तार ऑडी ने बरपाया कहर, टक्कर के बाद 15 फीट हवा में उछली विदेशी महिला; मौके पर हुई मौत

तेज रफ्तार ऑडी ने बरपाया कहर, टक्कर के बाद 15 फीट हवा में उछली विदेशी महिला; मौके पर हुई मौत

Punjab News:पंजाब के मोहाली में एक बार फिर तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला है। यहां एक तेज रफ्तार ऑडी ने विदेशी महिला को इतनी जोर से टक्कर मारी की वह 15 फीट हवा में उछल गई। जिसके कारण मौके पर ही महिला की जान चली गई। यह घटना 10 और 11 मार्च की रात की है। ये घटना लगभग रात 12 बजे वीआईपी रोड पर एमकेयर अस्पताल के ठीक सामने हुई।

तुर्की की रहने वाली थी महिला

मृतक युवती की पहचान मावलूदा के रूप में हुई है। वह मूल रूप से तुर्की कि निवासी थी। जानकारी के मुताबिक, मावलूदा अपने एक दोस्त के साथ एमकेयर अस्पताल किसी मरीज से मिलने गई थी। जब वह अस्पताल से बाहर निकलकर पैदल सड़क पार कर रही थी, तभी काले रंग की एक तेज रफ्तार ऑडी ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला 15 फीट हवा में उछल कर सड़क के दूसरे छोर पर जा गिरी। बताया जा रहा है कि टक्कर लगने के बाद युवती के शरीर से काफी मात्रा में खून बहा। जिसके कारण मावलूदा की मौके पर ही मौत हो गई।

सीसीटीवी में कैद हुई घटना

मोहाली की ये दर्दनाक घटना सीसीटीवी में भी रिकॉर्ड हो गई। सीसीटीवी में देखा गया कि कार की टक्कर के बाद महिला हवा में उछल कर सड़क की दूसरी ओर गिर जाती है। वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद पुलिस ने इस फुटेज को अपने कब्जे में लिया है। पुलिस सड़क पर लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाल रही है, ताकी ऑडी कार के नंबर और आरोपी चालक की पहचान हो सके।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

मेरठ में एक और खौफनाक वारदात, प्रेमी ने दिया जहर वाला इंजेक्शन;ऑपरेशन थिएटर में मिली लाश

Uttarpradesh News: मेरठ से एक के बाद एक चौंकाने वाले मामले सामने आ रहे हैं। अब मेरठ के लोहियानगर से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक ऑपरेशन थियेटर में नर्स को जहर का इंजेक्शन देकर हत्या कर दी गई।

'बॉस स्कैम' से सावधान! CEO बनकर ठग रहे साइबर अपराधी, SEBI ने कंपनियों को जारी की चेतावनी

भारत में साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। अब ठगों ने लोगों को ठगने का नया तरीका अपनाया है, जिसे "बॉस स्कैम" (Boss Scam) या CEO इम्पर्सोनेशन फ्रॉड कहा जा रहा है।

Delhi News: राजधानी दिल्ली के मंगोलपुरी में फिर चला चाकू, DJ के पैसों के विवाद में दो युवकों पर जानलेवा हमला

Delhi News: राजधानी दिल्ली के बाहरी जिले के मंगोलपुरी इलाके में एक बार फिर चाकूबाजी की वारदात सामने आई है। बताया जा रहा है कि DJ के पैसों के विवाद को लेकर कुछ युवकों ने दो लोगों पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में आकाश और राजेश नाम के दो युवक घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। उपचार के बाद दोनों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast