Search KhabarFast

Press ESC to close

दिल्ली में 17 वर्षीय किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों हुई मौत, इलाके में हड़कंप

दिल्ली में 17 वर्षीय किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों हुई मौत, इलाके में हड़कंप

Delhi News: राजधानी दिल्ली के थाना सीमापुरी इलाके में देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया जब 17 वर्षीय किशोर विकास की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना दिलशाद गार्डन के O ब्लॉक स्थित अमित टायर के सामने की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, विकास अपने कुछ साथियों के साथ पास में स्थित सिद्ध विनायक नाम के होटल पर खाना लेने के लिए पहुंचा था। इसी दौरान अचानक वह सड़क पर गिर पड़ा, जिसके बाद मौके पर मौजूद लोग और उसके साथी उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे।

बताया जा रहा है कि प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे GTB अस्पताल रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है। वहीं मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि विकास के साथ मौजूद साथियों ने ही उसे गोली मारकर हत्या की है।

जांच में जुटी पुलिस

हालांकि पुलिस इस पूरे मामले को फिलहाल संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत मानकर जांच कर रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ-साथ विकास के साथ मौजूद युवकों से भी पूछताछ कर रही है। अब देखना होगा कि दिल्ली पुलिस इस रहस्यमयी मौत से कब पर्दा उठाती है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

एयरटेल ने कस्टमर को दिया तगड़ा झटका, महंगे हो गए रिचार्ज; नए प्लान्स में लगेंगे ज्यादा पैसे

Airtel Recharge Plans: महंगाई के इस दौर में एयरटेल ने भी अपने कमस्टमर को तगड़ा झटका दिया है। देशी की बड़ी टेलीकॉम कंपनियों में शुमार एयरटेल ने रिचार्ज प्लान्स महंगे कर दिए हैं। बड़ी बात ये है कि इसकी जानकारी पहले से यूजर्स को नहीं दी गई थी लेकिन, जब रिचार्ज करने की कोशिश की गई तो पता चला है कि अब प्लान्स महंगे हो गए हैं।

भारत-दक्षिण कोरिया में हुए कई अहम समझौते, 50 अरब डॉलर का कारोबार करने का लक्ष्य

India-South Korea Agreements: पीएम मोदी और दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति ली जे म्युंग के बीच बैठक में कई अहम समझौते हुए हैं। बैठक के बाद दोनों नेताओं ने साझा बयान भी जारी किया। दोनों देशों बीच व्यापार, संस्कृति और तकनीक के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया गया है।

Aaj Ka Mausam: पारा 45 डिग्री के पार! लू के थपेड़ों से झुलसेंगे दिल्ली-हरियाणा समेत कई राज्य, अगले 5 दिनों तक बरसेगी आग

IMD Heatwave Alert: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने देश के उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी हिस्सों में तेज गर्मी का अलर्ट जारी किया है। अगले 4 से 5 दिनों तक कई राज्यों में लू की स्थिति बनी रहने की संभावना है, जहां तापमान 42 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें