Search KhabarFast

Press ESC to close

रतिया में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप और ट्रॉले की जबरदस्त भिड़ंत, 1 की मौत, एक ही परिवार के 12 लोग घायल

रतिया में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप और ट्रॉले की जबरदस्त भिड़ंत, 1 की मौत, एक ही परिवार के 12 लोग घायल

HARYANA NEWS: हरियाणा के रतिया में धार्मिक स्थल में गांव हमजापुर के पास देर रात श्रद्धालुओं से भरी पिकअप और ट्रॉले के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में 15 वर्षीय किशोर सतीश निवासी अयाल्की की मौत हो गई। जबकि एक ही परिवार के 13 लोग घायल हो गए। एक नौजवान युवक की इस हादसे में मौत हो गई। जबकि 12 अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए रतिया के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। ग्रामीणों के अनुसार घायल परिवार रामकुमार निवासी अयाल्की का है। रामकुमार गांव में ही चौकीदार के पद पर कार्यरत है।

घायल रमनजीत ने बताया कि परिवार के सभी सदस्य मंगलवार सुबह गांव कालवन में एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। शाम को जब वे अपने गांव अयालकी लौट रहे थे, तभी हमजापुर के पास गलत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रॉले ने उनकी पिकअप में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद मची चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीणतुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने गाड़ी में फंसे घायलों को बाहर निकाला और तुरंत 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी।

जांच में जुटी पुलिस

सूचना मिलते ही डायल 112 की गाड़ी और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को तुरंत नागरिक अस्पताल मेंभर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है। इस हादसे में महिलाओं और छोटे बच्चों को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। वहीं हादसे ट्रॉला भी क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।इस बारे में जानकारी देते हुए नागरिक अस्पताल के डिप्टी सीएमओ भारत सिंह ने बताया कि देर रात एक्सीडेंट का मामला है 13 लोग घायल थे जिसमें एक की मौत हो चुकी थी। 6 को अग्रवाल रेफर कर दिया गया था बाकी से यहां पर उपचार के लिए दाखिल हैं। पुलिस मामले की कार्रवाई में जुटी हुई है।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

कोटपूतली–किशनगढ़ ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण तेज, जनसुनवाई शुरू

कोटपूतली से किशनगढ़ के बीच प्रस्तावित ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे परियोजना को लेकर जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज कर दी गई है।

भारत में उड़ने वाली टैक्सी की तैयारी, मिनटों में पूरा होगा घंटों का सफर

भारत में अब ट्रांसपोर्ट का तरीका पूरी तरह बदलने की तैयारी हो रही है। अगर सब कुछ योजना के अनुसार चलता है, तो आने वाले समय में लोग 100 किलोमीटर का सफर सिर्फ 10 से 15 मिनट में तय कर पाएंगे।

नासिक TCS कांड में बड़ा खुलासा, पुरुष कर्मचारी के बयान से 'पैरों तले खिसकी जमीन'!

Nashik TCS Controversry: टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज की नासिक ब्रांच विवादों के घेरे में है। यहां की घटना को लेकर रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। कंपनी के स्टाफ पर पहले ही महिला कर्मचारियों ने यौन उत्पीड़न के आरोप और जबरन धर्म परिवर्तन के आरोप लगाए थे।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें