Search KhabarFast

Press ESC to close

पहली बार सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की इजाजत, अपनी मौत की फरियाद लेकर पहुंचा था शख्स

पहली बार सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की इजाजत, अपनी मौत की फरियाद लेकर पहुंचा था शख्स

Supreme Court: देश का सर्वौच्च न्यायालय यानी सुप्रीम कोर्ट ने गाजियाबाद के युवक को इच्छामृत्यु की इजाजत दे दी है। सुप्रीम कोर्ट ने हरीश राणा को पैसिव यूथेनेसिया की इजाजत दी। कोर्ट ने कहा कि एम्स के पैलिएटिव केयर में उसे भर्ती किया जाएगा ताकी मेडिकल ट्रीटमेंट वापस लिया जा सके।

कोर्ट ने कहा कि ये निश्चित किया जाना चाहिए कि डिग्रिटी के साथ प्रक्रिया को पूरा किया जाए। बता दें कि पिछली सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने उनके घरवालों की बात सुनी थी। 100 फीसदी दिव्यांगता के शिकार हो चुके बेटे के ठीक होने की आशा छोड़ चुके हरीश के माता-पिता ने उसे इच्छा मृत्यु देने की मांग की है।

सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

वहीं, जस्टिस पारदीवाला ने कहा था कि यह बेहद दुखद रिपोर्ट है। ये फैसला करना हमारे लिए मुश्किल है। पर हम इस लड़के को यूं अपार दुख सहते नहीं देख सकते। हम उस स्टेज में है जहां आज हमें आखिरी निर्णय लेना होगा। जस्टिस पारदीवाला ने कहा कि ईश्वर किसी मनुष्य से यह नहीं पूछता कि वह जीवन को स्वीकार करता है या नहीं, जीवन उसे लेना ही पड़ता है।

बता दें कि चंडीगढ़ में रह कर पढ़ाई कर रहे हरीश 2013 में अपने हॉस्टल की चौथी मंजिल से गिर गए थे। इससे उनके सिर में गंभीर चोटें लगी थी। उसके बाद से वह विस्तर पर अचेत अवस्था में है। लगातार विस्तर पर पड़े रहने के कारण उनके शरीर में घाव में हो गए हैं।

एम्स की रिपोर्ट में क्या 

सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने हरीश राणा को लेकर दिल्ली के एम्स से रिपोर्ट मांगी थी। इस रिपोर्ट में एम्स की तरफ से कहा गया था कि हरीश कभी ठीक नहीं हो सकता। तब जस्टिस पारदीवाला ने कहा था कि ये रिपोर्ट दुखद है। मामले में सरकार ने भी मेडिकल रिपोर्ट का समर्थन किया था।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi News: पेड़ों से जुड़े अपराधों पर सख्ती, दिल्ली सरकार ने धारा 33 के तहत जारी की व्यापक एसओपी

Delhi News: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली सरकार ने पर्यावरण संरक्षण को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। सरकार ने पेड़ों से जुड़े अपराधों से निपटने के लिए व्यापक मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) अधिसूचित कर दी है। मुख्यमंत्री ने इस पहल को दिल्ली की हरियाली की रक्षा और पेड़ संरक्षण कानूनों के सख्त प्रवर्तन की दिशा में ऐतिहासिक निर्णय बताया है।

भारत-दक्षिण कोरिया में हुए कई अहम समझौते, 50 अरब डॉलर का कारोबार करने का लक्ष्य

India-South Korea Agreements: पीएम मोदी और दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति ली जे म्युंग के बीच बैठक में कई अहम समझौते हुए हैं। बैठक के बाद दोनों नेताओं ने साझा बयान भी जारी किया। दोनों देशों बीच व्यापार, संस्कृति और तकनीक के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया गया है।

Aaj Ka Mausam: पारा 45 डिग्री के पार! लू के थपेड़ों से झुलसेंगे दिल्ली-हरियाणा समेत कई राज्य, अगले 5 दिनों तक बरसेगी आग

IMD Heatwave Alert: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने देश के उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी हिस्सों में तेज गर्मी का अलर्ट जारी किया है। अगले 4 से 5 दिनों तक कई राज्यों में लू की स्थिति बनी रहने की संभावना है, जहां तापमान 42 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें