Search KhabarFast

Press ESC to close

यमुनानगर में अनोखा विवाह, युवती ने भगवान श्रीकृष्ण से रचाई शादी, वैदिक रीति-रिवाजों के साथ लिए सात फेरे

यमुनानगर में अनोखा विवाह, युवती ने भगवान श्रीकृष्ण से रचाई शादी, वैदिक रीति-रिवाजों के साथ लिए सात फेरे

Haryana News: कहते हैं भक्ति में इतनी शक्ति होती है कि इंसान अपने आराध्य को ही अपना सब कुछ मान लेता है। इतिहास में हम मीरा बाई की कृष्ण भक्ति के किस्से सुनते आए हैं, लेकिन क्या कलयुग में भी कोई मीरा हो सकती है? हरियाणा के यमुनानगर में ऐसा ही एक अनोखा और भावुक दृश्य देखने को मिला, जहां एक युवती ने भगवान श्रीकृष्ण को अपना पति मानते हुए पूरे वैदिक रीति-रिवाजों के साथ उनसे विवाह रचा लिया। इस अलौकिक विवाह में परिवार, रिश्तेदार और सैकड़ों शहरवासी भी शामिल हुए।

हरियाणा के यमुनानगर की रहने वाली इशिका बचपन से ही भगवान श्रीकृष्ण की भक्त बताई जा रही है। उसकी भक्ति इतनी गहरी हो गई कि उसने अपने जीवन को पूरी तरह ठाकुर जी को समर्पित करने का फैसला किया और विधिवत उनसे विवाह करने का संकल्प लिया।इस अनोखे विवाह की तैयारियां तीन दिनों तक चलती रहीं। रविवार को हल्दी की रस्म निभाई गई, सोमवार को मेहंदी का कार्यक्रम हुआ और मंगलवार को पूरे वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक विधि-विधान के साथ विवाह संपन्न कराया गया।

प्रोफेसर कॉलोनी से ठाकुर जी की बारात धूमधाम से निकाली गई। बैंड-बाजों और नाच-गाने के बीच बाराती पैदल प्रोफेसर कॉलोनी से गोविंदपुरी तक पहुंचे और वहां से गाड़ियों के जरिए हरबंसपुरा स्थित इशिका के घर पहुंचे। रास्ते में लोगों ने बारात पर फूल बरसाकर इस अनोखे विवाह का स्वागत किया।इशिका के पिता राजेश कुमार और माता पूजा ने पूरे विधि-विधान के साथ कन्यादान किया। इसके बाद वैदिक मंत्रों के बीच इशिका और ठाकुर जी के सात फेरे कराए गए। विवाह के बाद विदाई की रस्म भी पूरी की गई, जिसने वहां मौजूद लोगों को भावुक कर दिया।

इस दौरान सर्व जागरूक संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. पायल और उनके पति विशाल ने ठाकुर जी के अभिभावक की भूमिका निभाई। विवाह समारोह में सैकड़ों की संख्या में रिश्तेदार, मित्र और शहरवासी मौजूद रहे।कार्यक्रम में जिला पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल भी अपनी धर्मपत्नी के साथ पहुंचे और नवविवाहिता इशिका को आशीर्वाद दिया।यह विवाह पूरी तरह वैदिक परंपरा के अनुसार संपन्न कराया गया है। ऐसे विवाह में कन्या अपना जीवन भगवान की भक्ति और सेवा को समर्पित कर देती है। इसे आध्यात्मिक मार्ग और मोक्ष की दिशा में बढ़ने का एक माध्यम माना जाता है।

फिलहाल यमुनानगर में यह अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है। कई लोग इसे कलयुग में मीरा जैसी भक्ति का उदाहरण बता रहे हैं और जो लोग इस विवाह में शामिल हुए, वे खुद को सौभाग्यशाली मान रहे हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

NEET पेपर लीक मामले में आरोपियों के खिलाफ 20,000 पन्नों की चार्जशीट दाखिल, कोर्ट ने सुनीं CBI की दलीलें

NEET Paper Leak: राउज़ एवेन्यू अदालत ने शुक्रवार को NEET UG पेपर लीक मामले में CBI द्वारा दायर आरोपपत्र पर CBI की दलीलें सुनीं। दलीलें सुनने के बाद, अदालत ने सोमवार को आरोपपत्र पर संज्ञान लेने का फैसला किया। दरअसल, केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने 13 आरोपियों के खिलाफ लगभग 20,000 पृष्ठों का आरोपपत्र दायर किया है।

केरल में 2015 से अब तक समुद्री हादसों ने छीनी 469 मछुआरों की जानें, 160 लापता; 48,000 का हुआ बचाव

Kerala Fishermen: केरल के मत्स्य पालन मंत्री के कार्यालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, 2015-16 से 2025-26 के बीच केरल में समुद्री घटनाओं में 469 मछुआरों की जान चली गई और 160 मछुआरे लापता हो गए।

Kal Ka Mausam 08 August: दिल्ली में झमाझम बारिश का रेड अलर्ट, UP-बिहार समेत 20 राज्यों में बरसेंगे बादल; यहां पढ़े 08 अगस्त का कैसा रहेगा मौसम

08 August Ka Mausam: देश के कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है। एक तरफ जहां दिल्ली-NCR में लगातार बारिश से मौसम सुहाना बन गया है। तो वहीं, दूसरी तरफ असम, केरल में आई बाढ़ ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। हजारों लोग बेघर हो गए हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast