Search KhabarFast

Press ESC to close

'जब तक हथियार नहीं डाल देता तब तक...' डोनाल्ड ड्रंप के प्लान को बेंजामिन नेतन्याहू ने एक झटके में किया खारिज

'जब तक हथियार नहीं डाल देता तब तक...' डोनाल्ड ड्रंप के प्लान को बेंजामिन नेतन्याहू ने एक झटके में किया खारिज

Benjamin Netanyahu Plans On Ghaza: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रविवार यानी 9 अगस्त को कहा कि इजरायल ने गाजा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 15-पॉइंट पीस प्लान पर बातचीत करने से मना कर दिया और जब तक हमास पूरी तरह से सरेंडर नहीं कर देता, तब तक इजरायल पीछे नहीं हटेगा।  

बेंजामिन नेतन्याहू ने कैबिनेट मीटिंग में इजरायल डिफेंस फोर्सेज का उल्लेख करते हुए कहा कि इजरायल 15-पॉइंट वाले डॉक्यूमेंट को नहीं स्वीकार करता है। वहीं, आईडीएफ तब तक पीछे नहीं हटेगा जब तक हमास सच में हथियार नहीं रख देता है। तब तक हमारी सेना और हमारे नागरिकों के खिलाफ खतरों को खत्म करता रहेगा।

इजरायल के सामने रखा गया प्रस्ताव  

वहीं, हमास के एक अधिकारी ने शनिवार 8 अगस्त को एक न्यूज एजेंसी को बताया कि हमास और दूसरे ग्रुप्स ने मीडिएटर्स को बताया है वह सहमति को लागू करना शुरू करने और दूसरे फेज में जाने के लिए तैयार हैं, बशर्ते इसे इजरायल की तरफ से हरी झंडी मिल जाए और इजरायल एग्रीमेंट को लागू करना शुरू कर दे।

हमास के प्लान पर मंडराया खतरा

हालांकि, कुछ दिन पहले ही संयुक्त अरब अमीरात ने सात दूसरे मुस्लिम-बहुल देशों के साथ मिलकर एक जॉइंट डिक्लेरेशन जारी किया था। इसमें गाजा पट्टी में इजरायल के मिलिट्री कैंपेन की आलोचना की गई थी और आरोप लगाया गया था कि उनके कार्यों से ट्रंप के शांति फ्रेमवर्क को पटरी से उतरने का खतरा है।       

Also read: Pakistan Blast: खैबर पख्तूनख्वा में जोरदार धमाका, 2 लोगों की मौत, स्थानीय नेता बाल-बाल बचे

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

कोसोवो की संसद में भारी बवाल! सदन की कार्यवाही के दौरान कार्यवाहक प्रधानमंत्री पर बरसाए गए अंडे

Attack On Acting Prime Minister:कोसोवो की असेंबली की कार्यवाही के दौरान भारी बवाल हुआ। यहां असेंबली में कार्यवाही के दौरान विपक्षी सांसद ने सदन के अंदर कार्यवाहक प्रधानमंत्री एल्बिन कुर्ती पर अंडे से हमला कर दिया।

क्या ईरान पर होगा एकतरफा हमला? मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच नेतन्याहू का बड़ा फैसला, सैनिकों की छुट्टियां रद्द

America-Iran: मध्य पूर्व में जारी तनाव और अमेरिका-ईरान के बीच इजरायल ने एक बड़ा सैन्य कदम उठाया है। जानकारी के अनुसार, इजरायल की सैन्य बलों ने सभी सैन्य छुट्टियां रद्द कर दी हैं। इस जानकारी के सामने आने के बाद से ऐसे कयास लगाए जा रहे है कि इजरायल ईरान पर एक बार फिर हमले कर सकता है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast