Search KhabarFast

Press ESC to close

राजधानी दिल्ली के नरेला में नशे की हालत में मर्सिडीज से तीन कारों को मारी टक्कर, बुजुर्ग महिला की मौत; हिरासत में आरोपी

राजधानी दिल्ली के नरेला में नशे की हालत में मर्सिडीज से तीन कारों को मारी टक्कर, बुजुर्ग महिला की मौत; हिरासत में आरोपी

Delhi News: बाहरी दिल्ली के नरेला में शनिवार सुबह शराब और रफ्तार का कहर दिखाई दिया। जहां एक मर्सिडीज कार सवार युवक ने नशे की हालत में तीन कारों और एक बुजुर्ग महिला को टक्कर मार दी। जिसमें बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। वहीं पुलिस ने आरोपी कार ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। जोकि नरेला का ही रहने वाला बताया गया है। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

जब ड्राइवर के सिर शराब का नशा चढ़ा और कार हद से ज्यादा रफ्तार में दौड़ाई तो नतीजा ये हुआ। शनिवार सुबह सुबह इस नशेड़ी ड्राइवर ने एक बुजुर्ग महिला और तीन कारों को टक्कर मारी। तस्वीरें बाहरी दिल्ली के नरेला इलाके की हैं। जहां शनिवार की सुबह एक मर्सिडीज सवार युवक ने नशे की हालत में सड़क हादसे को अंजाम दिया। यहां इस शख्स ने नशे की हालत में सुबह सुबह अपनी मर्सिडीज कार को इतना तेज दौड़ा दिया, इस एक बुजुर्ग महिला की जान ले ली। इसी के साथ इतने सड़क किनारे खड़े तीन वाहनों को टक्कर मारी। जिसके बाद इसे मौके पर ही स्थानीय लोगों ने धर दबोचा।

जानकारी के मुताबिक ड्राइवर नशे की हालत में था, सुबह जब उर्मिला नाम की 77 वर्षीय महिला टहलने और पक्षियों को दाना डालने निकली। तो इस शराबी ड्राइवर ने बुजुर्ग को टक्कर मारी दी। जिससे बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

जिस मर्सिडीज कार ने बुजुर्ग महिला की जान ली उसका नंबर DL 1सी एबी 0369 है। ये कार अर्जुन सिंह नाम के शख्स के नाम पर रजिस्टर्ड है। जोकि नरेला के पॉकेट 6 सेक्टर ए-10 का रहने वाला बताया गया है। हालांकि, ड्राइवर ने कार के नंबर के साथ भी छेड़छाड़ की हुई थी। कार के आगे पीछे के नंबर अलग थे। एक प्लेट पर टेप लगाकर 9 नंबर को 8 बनाया गया था। ताकि चालान और पुलिस की कार्रवाई से बचा जा सके।

सुबह सुबह ड्राइवर किस हद तक शराब के नशे में है कि बोलने की स्थिति में भी नहीं है। उसकी कार से शराब की बोतल, गिलास, नमकीन और पानी की बोतल मिली है। यानी इसने नशे के लिए पूरा इंतजाम किया हुआ था। यहां तक की एक बीयर की बोतल भी कार से मिली है। जहां ये हादसा हुआ उससे ठीक 50 मीटर की दूरी पर ही शराब का ठेका भी है।

फिलहाल नरेला थाना पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को हिरासत में ले लिया और उसकी कार को जब्त किया है। लोगों को हैरानी तो इस बात को लेकर हुई कि युवक ने सुबह-सुबह ही इतनी ज्यादा शराब पी रखी थी, कि रिहायशी इलाके में ना सिर्फ कई कारों को ठोक डाला बल्कि बुजुर्ग महिला की जान भी ले ली। फिलहाल इस मामले की जांच नरेला थाना पुलिस कर रही है। वहीं मृतक महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi News: शाहदरा में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 60.52 ग्राम हेरोइन बरामद, 22 साल का युवक गिरफ्तार

Delhi News: दिल्ली के शाहदरा जिले की पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने दिल्ली में एक 22 वर्षीय कथित ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है और उसके पास से 60.52 ग्राम हेरोइन बरामद की है। यह जानकारी शाहदरा जिले के डीसीपी आरपी मीना ने शुक्रवार को दी।

एकतरफा प्यार ने की हैवानियत....11वीं की छात्रा का अपहरण, जंगल में रातभर रखा; 5 आरोपी गिरफ्तार

झारखंड गुमला में एकतरफा प्यार में 18 साल की 11वीं कक्षा की छात्रा के अपहरण का मामला सामने आया है। आरोप है कि उसी स्कूल में पढ़ने वाले एक सीनियर छात्र ने चार अन्य युवकों के साथ मिलकर छात्रा का अपहरण किया।

रात को सोते समय पत्नी समेत तीनों बेटियों को दी खौफनाक मौत, फिर बुजुर्ग पिता को चाय पिलाकर फरार हुआ कातिल पति

Jaipur Murder News: राजस्थान के जयपुर से एक दिल दहला देने वाला हत्या का मामला सामने आया है। यहां करधनी थाना क्षेत्र के गोविंदपुरा इलाके में शुक्रवार सुबह एक ही परिवार के 4 सदस्यों को मौत के घाट उतार दिया गया। इस खबर के सामने आते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast