Search KhabarFast

Press ESC to close

Ranchi Protest: छात्रों के प्रदर्शन का दिखने लगा असर, JPSC के तीन सदस्यों ने दिया इस्तीफा

Ranchi Protest: छात्रों के प्रदर्शन का दिखने लगा असर, JPSC के तीन सदस्यों ने दिया इस्तीफा

JPSC Members Resigns: झारखंड में परीक्षा में धांधली के खिलाफ छात्रों का आंदोलन जारी है। इस बीच  झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन के 3 सदस्यों ने इस्तीफा दे दिया है। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने राज्य सरकार की सिफारिश के आधार पर, झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन के सदस्य अजीता भट्टाचार्य, अनिमा हंसदा और जमाल अहमद के दिए गए इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है।

दूसरी तरफ छात्रों के साथ वार्ता में झारखंड सरकार अधिकतर मांगों पर सहमत हो गई है। हालांकि, सीबीआई जांच के लिए सरकार तैयार नहीं है। बताया जा रहा है कि थोड़ी देर में आधिकारिक तौर पर इसका ऐलान होगा। सीएम हेमंत सोरेन ने आगे कहा कि झारखंड के साथ साजिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि छात्रों के साथ पारदर्शिता से न्याय होगा।

छात्र आंदोलन का 16वां दिन

बता दें कि रांची में 16वें दिन भी  छात्रों का आंदोलन जारी है। सोरेन सरकार और प्रोटेस्ट कर रहे छात्रों के बीच आज तीसरे दौर की वार्ता हुई। सूत्रों के अनुसार, झारखंड सरकार जेपीएसपी प्रारंभिक परीक्षा रद्द करने को तैयार है। बैकलॉग में जितने पेपर हैं जिसमें धांधली के आरोप हैं, उसकी सीआईडी जांच के लिए भी तैयार है। हालांकि, सीबीआई जांच के लिए झारखंड सरकार तैयार नहीं है।

छात्र-सरकार के बीच वार्ता जारी  

वहीं, सरकार जेएसएससी में भी सीआईडी और ईडी जांच के लिए तैयार है। कट ऑफ पर एज ग्रुप को लेकर सरकार अभी तैयार नहीं है। दूसरी तरफ छात्र सीबीआई जांच के लिए अड़े हुए हैं। दोबारा बैठक मुख्य छात्र ग्रुप से होगी। अभय तिवारी ने जितने एग्जाम दिए हैं उनको रद्द करने पर अभी सरकार तैयार नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि हेमंत सरकार के मंत्रियों ने भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो से भी वीडियो कॉल पर बात करके अनशन खत्म करने के लिए कहा लेकिन महतो ने कहा कि लिखित में दीजिए कि मांगें मान ली हैं। हालांकि, अभी फाइनल राउंड की बातचीत चल रही है, उसके बाद बाहर आकर मंत्री और छात्र अपना बयान दे सकते हैं।        

Also read: BI Recruitment 2026: बैंक में क्लर्क के पद पर निकली 1538 नौकरियां, इस दिन तक कर सकते हैं आवेदन

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

झारखंड में दर्दनाक हादसा...मंत्री दीपिका पांडे की बेटी सहित 4 लोगों की मौके पर मौत, जानें दुर्घटना की वजह

झारखंड के जमशेदपुर में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा देखने को मिला। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया की जिस कार में की ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी सवार थीं, वह एक खड़े ट्रक से टकरा गई, जिससे चार लोगों की एक साथ मौत हो गई।

Aaj Ka Mausam 24 September: बंगाल की खाड़ी का सिस्टम बिहार-झारखंड तक पहुंचा, तूफानी हवाओं के साथ इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

24 September Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी में बने डीप डिप्रेशन की वजह से मौसम ने अचानक करवट ले ली है। देश के कई हिस्सों में बारिश का दौर तेज हो गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 24 सितंबर 2026 गुरूवार को कई राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है।

पीएम मोदी का सेवा यात्रियों को संदेश, बोले- ‘सेवा ही हमारा मुख्य कार्य होना चाहिए’

PM Modi News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए सेवा यात्रा के प्रतिभागियों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि "एक पुरानी कहावत है कि जब कोई यात्रा से लौटता है और आप उन्हें प्रणाम करते हैं, तो उस यात्रा से मिले पुण्य का आधा हिस्सा प्रणाम करने वाले व्यक्ति को मिल जाता है इसलिए आज, इन सभी 'सेवा यात्रियों' को नमन करके, मैं भी उस पुण्य का आधा हिस्सा 'चुरा' रहा हूं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast