Search KhabarFast

Press ESC to close

कोसोवो की संसद में भारी बवाल! सदन की कार्यवाही के दौरान कार्यवाहक प्रधानमंत्री पर बरसाए गए अंडे

कोसोवो की संसद में भारी बवाल! सदन की कार्यवाही के दौरान कार्यवाहक प्रधानमंत्री पर बरसाए गए अंडे

Attack On Acting Prime Minister:कोसोवो की असेंबली की कार्यवाही के दौरान भारी बवाल हुआ। यहां असेंबली में कार्यवाही के दौरान विपक्षी सांसद ने सदन के अंदर कार्यवाहक प्रधानमंत्री एल्बिन कुर्ती पर अंडे से हमला कर दिया।

यह हंगामा उस वक्त हुआ जब कार्यवाहक प्रधानमंत्री एल्बिन कुर्ती की पार्टी, 'वेतेवेंडोसे' 7 जून के आम चुनाव के बाद सरकार बनाने के लिए विपक्षी समूहों के साथ समझौता करने का प्रयास कर रहे थे। हालांकि 'वेतेवेंडोसे' 120 संसदीय सीटों में से 53 सीटें जीतकर सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है, लेकिन गठबंधन सहयोगियों के बिना सरकार चलाने के लिए पूर्ण बहुमत उनके पास नहीं है।

कार्यवाहक प्रथानमंत्री पर हमला  

दूसरी तरफ विपक्षी पार्टी 'अलायंस फॉर द फ्यूचर ऑफ कोसोवो' की सांसद टाइम काद्रिजाज पहली पंक्ति में बैठे कुर्ती के पास गईं और उनकी तरफ कई अंडे से हमला कर दिया। उन्होंने चिल्लाकर कहा कि शर्म आनी चाहिए आपको! इसके बाद सुरक्षाकर्मी और साथी सांसद बीच-बचाव के लिए आए। इस घटना के तुरंत बाद संसद की कार्यवाही स्थगित करना पड़ा। जब सुरक्षाकर्मियों ने कार्यवाहक प्रधानमंत्री सुरक्षा घेरे में घेर लिया, तो चेयरपर्सन ने लाइव टेलीविजन प्रसारण रोकने का निर्देश जारी किया। बाद में काद्रिजाज ने इस घटना के वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर शेयर किया।

हमले के बाद कुर्ती ने क्या कहा

इस हंगामे पर रिएक्शन देते हुए कुर्ती हमले से घबराए नहीं। उन्होंने कहा कि अगर उन पर अंडे फेंका जाना राजनीतिक वार्ता को ज़िंदा रखने की कीमत है, तो "मैं यह कीमत चुकाने को तैयार हूं। बता दें कि असेंबली की बैठक इसलिए बुलाई गई थी कि कुर्ती संसद के स्पीकर पद के लिए किसी उम्मीदवार के नाम का ऐलान करेंगे। इसके बजाय, उन्होंने नए राष्ट्रपति के चुनाव पर समझौता करने के लिए और वक्त मांगा। उन्होंने माना कि राष्ट्रपति पद को लेकर चल रही वार्ता में कोई बात नहीं बन पाई। बता दें कि पहले भी कोसोवो की संसद में इस तरह के हंगामे हो चुके हैं।      

Also read: Donald Trump Tariff: ट्रंप का नया टैरिफ बम! जेनेरिक दवाओं पर 200% शुल्क का ऐलान

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

'जब तक हथियार नहीं डाल देता तब तक...' डोनाल्ड ड्रंप के प्लान को बेंजामिन नेतन्याहू ने एक झटके में किया खारिज

Benjamin Netanyahu Plans On Ghaza: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रविवार यानी 9 अगस्त को कहा कि इजरायल ने गाजा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 15-पॉइंट पीस प्लान पर बातचीत करने से मना कर दिया और जब तक हमास पूरी तरह से सरेंडर नहीं कर देता, तब तक इजरायल पीछे नहीं हटेगा।

क्या ईरान पर होगा एकतरफा हमला? मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच नेतन्याहू का बड़ा फैसला, सैनिकों की छुट्टियां रद्द

America-Iran: मध्य पूर्व में जारी तनाव और अमेरिका-ईरान के बीच इजरायल ने एक बड़ा सैन्य कदम उठाया है। जानकारी के अनुसार, इजरायल की सैन्य बलों ने सभी सैन्य छुट्टियां रद्द कर दी हैं। इस जानकारी के सामने आने के बाद से ऐसे कयास लगाए जा रहे है कि इजरायल ईरान पर एक बार फिर हमले कर सकता है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast