Search KhabarFast

Press ESC to close

20 छोटे लड़के से प्यार का अंजाम हुआ भयावह, विवाहित महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप

20 छोटे लड़के से प्यार का अंजाम हुआ भयावह,  विवाहित महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप

Gujrat News:गुजरात के गोंडल से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 45 वर्षीय महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतका अपने से 20 साल छोटे से प्रेम संबंध में थी और महिला उस पर शादी करने के लिए बार-बार दबाव डाल रही थी। आरोप है कि इसी के चलते प्रेमी ने उसे चलती ट्रेन से धक्का दे दिया।

वहीं, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसकी पहचान 25 वर्षीय प्रकाश सोलंकी के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने हत्या की बात कबूल कर ली है। पुलिस ने घटनास्थल पर क्राइम सीन रीक्रिएट किया है।

घटना के बारे में जानें

एक रिपोर्ट के अनुसार यह घटना 4 अगस्त को उस वक्त सामने आई जब राजकोट में रेलवे ट्रैक के पास महिला का शव मिला। शुरुआत में रेल दुर्घटना लग रही थी। हालांकि, महिला के शरीर पर चोट का निशान देखकर शक गहराया। जिसके बाद रेलवे पुलिस ने उसकी मौत से जुड़े कारणों की तहकीकात शुरू की। इस दौरान पता चला कि महिला को ट्रैक पर धक्का दिया गया था।

सीसीटीव फुटेज से मिलेगा सुराग

पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए राजकोट सिविल अस्पताल भेजा। डॉक्टरों ने कहा कि चोटें के निशाना के कारण हत्या का शक हुआ। इसके बाद गोंडल पुलिस ने रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। एक फुटेज में महिला और आरोपी प्रकाश सोलंकी नजर आए। इसके बाद दोनों को रेलवे ट्रैक की ओर जाते हुए देखा गया। वहीं, जब ट्रेन आई को प्रकाश ने महिला को पटरी से दूर हटने को कहा लेकिन, ट्रेन जैसे ही करीब आया, उसने धक्का दे दिया। जहां ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।

शादी के प्रस्ताव पर हत्या

पुलिस की पूछताछ में प्रकाश ने बताया कि वह उस महिला से कुछ समय पहले मिला था और बाद में दोस्ती हो गई। वह महिला उससे शादी करना चाहती थी लेकिन, प्रकाश का परिवार इसे रिश्ते के खिलाफ था। पुलिस के अनुसार, उसका परिवार 45 साल की शादीशुदा महिला को अपनी बहू बनाने के लिए तैयार नहीं था।  

Also read: 'बॉस स्कैम' से सावधान! CEO बनकर ठग रहे साइबर अपराधी, SEBI ने कंपनियों को जारी की चेतावनी

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi Crime: कालकाजी मंदिर के पीछे नाबालिग से गैंगरेप, खुद को पुलिसकर्मी बताकर धमकाया

Delhi Crime: दिल्ली के कालकाजी मंदिर के पीछे जंगल में स्थित एक पार्क क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया गया। घटना के संबंध में दर्ज शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने खुद को पुलिसकर्मी बताया। लड़की के साथ तीन लड़कों ने दरिंदगी की।

DELHI NEWS: जेल के अंदर कैदी पर धारदार हथियार से हमला, अस्पताल में मौत

Rohini Jail Murder: राजधानी दिल्ली की रोहिणी जेल के अंदर हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। सेंट्रल जेल नंबर-10 में बंद एक विचाराधीन कैदी पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया गया गंभीर रूप से घायल कैदी को अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी मृतक की पहचान 31 वर्षीय प्रदीप उर्फ मोहिंदर के तौर पर हुई है प्रदीप आर्म्स एक्ट के मामले में न्यायिक हिरासत में था और जेल की बैरक नंबर-203 में बंद था।

Delhi Crime: कालकाजी मंदिर के पास नाबालिग से कथित गैंगरेप मामले में पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में एक आरोपी आसिफ गिरफ्तार

Delhi Police: दिल्ली के कालकाजी मंदिर के पीछे जंगल में स्थित एक पार्क में एक नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया गया। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) और बाल यौन संरक्षण अधिनियम (POCSO) की संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज की है। जिसके बाद पुलिस मुठभेड़ में एक आरोपी आसिफ घायल हो गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast