Sawan Ka Dusra Somvar: हिंदू पंचांग के अनुसार कल 10 अगस्त सोमवार को सावन महीने का दूसरा सोमवार है। इस दिन शिव भक्त भोलेनाथ की पूजा-पाठ करते हैं और मोमवार का व्रत भी रखते है। इसके अलावा कल सोमवार के दिन सोम प्रदोष व्रत भी रखा जाएगा, जो इस दिन और ज्यादा विशेष बना देता है। बता दें, सावन का महीन भगवान शिव को समर्पित है। इन दिनों ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष सुनाई देते है। ऐसा कहा जाता है कि सावन में भगवान शिव की पूजा करने से जीवन से सभी नकारात्मक शक्तियां दूर दो जाती है और घर में सुख-शांति का वास होता है। तो चलिए सावन के दूसरे सोमवार के व्रत का शुभ मुहूर्त जानते है।
10 अगस्त का शुभ मुहूर्त
श्रावण कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि – 10 अगस्त की सुबह 8:00-8:01 बजे तक।
उसके बाद त्रयोदशी तिथि का आरंभ हो जाएगा।
आर्द्रा नक्षत्र- 10 अगस्त की दोपहर 12:27 मिनट तक
ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04:49 से 05:34 बजे तक
प्रातः संध्या- सुबह 05:11 से 06:18 बजे तक
अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12:18 से 01:09 बजे तक
सायाह्न संध्या- शाम 07:09 से 08:16 बजे तक
Also read: Raksha Bandhan 2026: क्या रक्षाबंधन पर है भद्रा का साया? जानें राखी बांधने का शुभ मुहूर्त
सावन के सोमवार व्रत
पहला सोमवार - 03 अगस्त 2026
दूसरा सोमवार - 10 अगस्त 2026
तीसरा सोमवार - 17 अगस्त 2026
चौथा सोमवार - 24 अगस्त 2026
शिवलिंग का जलाभिषेक कैसे करें?
- सबसे पहले ब्रह्मा मुहूर्त में उठकर स्नान करें और साफ-सुथरे कपड़े पहनें।
- इसके बाद पूजा स्थल की सफाई करें और शिवलिंग की स्थापना करें।
- फिर शिवलिंग को गंगाजल से स्नान कराकर कच्चा दूध या पंचामृत से अभिषेक करें।
- फिर शिवलिंग पर बेलपत्र, धतूरा, आक के फूल और सफेद फूल, चंदन, अक्षत चढ़ाएं।
- इस दौरान ‘ॐ नमः शिवाय’ का जाप करें और आरती करें।
सोमवार व्रत में क्या खाएं?
मौसमी फल जैसे केला, सेब, अनार, अंगूर, दूध, दही, छाछ, साबूदाना, कुट्टू और सिंघाड़े का आटा, आलू, शकरकंद, सूखे मेवे, मूंगफली, मखाना आदि खा सकते हैं। इसके अलावा पानी जरूर पिएं।