America-Iran: मध्य पूर्व में जारी तनाव और अमेरिका-ईरान के बीच इजरायल ने एक बड़ा सैन्य कदम उठाया है। जानकारी के अनुसार, इजरायल की सैन्य बलों ने सभी सैन्य छुट्टियां रद्द कर दी हैं। इस जानकारी के सामने आने के बाद से ऐसे कयास लगाए जा रहे है कि इजरायल ईरान पर एक बार फिर हमले कर सकता है। यह कदम ऐसे समय में सामने आया है जब अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के कमांडर एडमिरल ब्रैड कूपर इजरायल पहुंचे हैं और IDF चीफ ऑफ स्टाफ और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की।
Also read: रूस से तेल खरीदने पर भारत के लिए 100% टैरिफ का बढ़ा खतरा, अमेरिकी सीनेट ने किया बिल पास
इजरायली चैनल 13 की एक रिपोर्ट की मानें तो इजरायल को ऐसा लगता है कि अमेरिका अब उसकी शर्तों पर संघर्ष आगे बढ़ाने के लिए तैयार नहीं है। ऐसे में इजरायल एकतरफा सैन्य विकल्पों की तैयारी कर रहा है। रिपोर्ट में बताया गया है कि अमेरिका अब इस संघर्ष से खुद को दूर करने की कोशिश कर रहा है। लेकिन इजरायल ने अपनी स्थिति साफ करते हुए कहा है कि उसे किसी नई कार्रवाई के लिए अमेरिकी समर्थन की जरूरत नहीं है। वह अपनी तैयारी के साथ आगे बढ़ेगे।
तो वहीं, दूसरी तरफ अमेरिका के अधिकारियों का मानना है कि ईरान को हराना मुश्किल है। उसे सिर्फ एयरपावर से नहीं हराया जा सकता। बताया जा रहा है कि इजरायल स्वतंत्र रूप से लड़ने की योजना बना रहा है। रिपोर्ट में बताया गया है कि नेतन्याहू सरकार ने ईरानी शासन और इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के वरिष्ठ अधिकारियों को निशाना बनाने का आदेश दिया है। जिस प ईरान ने सख्त चेतावनी दी थी कि तनाव बढ़ने पर वह इजरायल के हाईफा रिफाइनरी और तेल अवीव को बख्शा नहीं जाएगा।