Search KhabarFast

Press ESC to close

UGC-NET Re-Exam: NTA के फैसले पर राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- ‘मोदी जी, देखिए आपके NTA ने क्या किया’

UGC-NET Re-Exam: NTA के फैसले पर राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- ‘मोदी जी, देखिए आपके NTA ने क्या किया’

UGC-NET Re-Exam: सोमवार को राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा अंग्रेजी, वाणिज्य और समाजशास्त्र की यूजीसी-नेट परीक्षाओं को दोबारा आयोजित करने के फैसले की आलोचना करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मोदी जी, देखिए आपकी एनटीए ने क्या कर दिया है। एजेंसी ने गलत प्रश्नपत्र तैयार किया और पुराने प्रश्न दोहराए, जिससे हजारों उम्मीदवारों को सितंबर में दोबारा परीक्षा देनी पड़ेगी।

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट को साझा करते हुए राहुल गांधी ने लिखा कि समाजशास्त्र, अंग्रेजी और वाणिज्य की यूजीसी-नेट परीक्षाएं 22 से 30 जून के बीच आयोजित की गईं। लगभग दो महीने बाद, एनटीए ने गलत प्रश्नपत्र तैयार करने और पुराने प्रश्न दोहराने के कारण तीनों परीक्षाएं रद्द कर दी हैं।उन्होंने कहा कि परीक्षा की तैयारी कर चुके हजारों उम्मीदवारों को अब यह प्रक्रिया दोबारा दोहरानी होगी।

राहुल गांधी ने कहा कि  हजारों उम्मीदवार जिन्होंने वर्षों तक तैयारी की, फॉर्म भरे, फीस जमा की, दूर-दराज के केंद्रों तक यात्रा की, उन्हें अब सितंबर में यह सब दोबारा करना होगा। एनटीए गलती करता है, लेकिन सजा छात्र को भुगतनी पड़ती है। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि परीक्षा प्रणाली एक "शोषण मशीन" बन गई है, जो छात्रों से उनका पैसा, समय, मानसिक स्वास्थ्य और आत्मविश्वास छीन लेती है, लेकिन बदले में कुछ भी उचित नहीं देती।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि मैंने यह बात कोटा में, देहरादून में, प्रयागराज में कही है, और मैं कहता रहूंगा - यह अब शिक्षा प्रणाली नहीं रही। यह एक शोषण मशीन है। यह आपका पैसा, आपका समय, आपका मानसिक स्वास्थ्य और आपका आत्मविश्वास छीन लेती है और बदले में कुछ नहीं देती। यहां तक ​​कि नौकरी भी नहीं।" उन्होंने आगे कहा कि एनटीए अभी भी असली सवाल का जवाब नहीं दे रहा है - क्या परीक्षा से पहले ये प्रश्नपत्र लीक हुए थे? मोदी सरकार के हर दूसरे विभाग की तरह, एनटीए कभी यह नहीं मानता कि यह उनकी गलती है। हर दूसरे लीक हुए प्रश्नपत्र की तरह, मुझे पूरा यकीन है कि कोई जवाबदेही नहीं होगी।"

गांधी ने एनटीए नेतृत्व से भी जवाबदेही की मांग करते हुए कहा, "धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा पहला कदम था, आखिरी नहीं। एनटीए के नेतृत्व को भी जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। सितंबर में फिर से परीक्षा देने वाले हर छात्र से  आप समस्या नहीं हैं। उन्होंने कि प्रधानमंत्री मोदी ने एक ऐसी व्यवस्था बनाई है जो परीक्षा नहीं करा सकती और फिर परीक्षा देने वाले छात्रों को दोषी ठहराते हैं। आपके साल बर्बाद हो रहे हैं और जब तक प्रधानमंत्री मोदी इसका जवाब नहीं देते, हम चुप नहीं बैठेंगे,” उन्होंने आगे कहा।

दोबारा होगी परीक्षा

एनटीए के अनुसार, अंग्रेजी, वाणिज्य और समाजशास्त्र के प्रश्न पत्रों में कई त्रुटियों के बारे में कई शिकायतें मिलीं। एजेंसी ने बताया कि उसने त्रुटियों की जांच के लिए एक समिति का गठन किया और उसकी सिफारिशों के आधार पर, "निष्पक्ष और त्रुटि रहित परीक्षा" सुनिश्चित करने के लिए परीक्षाएं दोबारा आयोजित करने का निर्णय लिया। अंग्रेजी और वाणिज्य की पुनर्परीक्षा 9 सितंबर को होगी, जबकि समाजशास्त्र की परीक्षा 10 सितंबर को होगी। एनटीए ने कहा कि उम्मीदवारों से कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा, जबकि शेष 84 विषयों के परिणाम निर्धारित समय पर घोषित किए जाएंगे और सीटों का आवंटन कम नहीं किया जाएगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

BJP vs Congress: राहुल गांधी के बयान पर भड़के राजनाथ सिंह, बोले- विपक्षी नेता का आचरण अस्वीकार्य

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत की विदेश नीति के संबंध में की गई "तुच्छ और निंदनीय" टिप्पणियों की कड़ी आलोचना की।

पुलिस को मिला आशीष बनर्जी का सुसाइड नोट, जानें पूर्व डिप्टी स्पीकर ने क्या लिखा?

पश्चिम बंगाल की राजनीति से एक दुखद खबर सामने आई है। तृणमूल कांग्रेस (TMC) के वरिष्ठ नेता, पूर्व डिप्टी स्पीकर और पांच बार विधायक रहे आशीष बनर्जी शनिवार सुबह बीरभूम जिले में अपने घर के पास स्थित पार्टी कार्यालय में मृत पाए गए।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast