Search KhabarFast

Press ESC to close

Delhi News: सुबह-सुबह दिल्ली में बड़ा हादसा, ई-रिक्शा की बैटरी में ब्लास्ट से 2 की मौत

Delhi News: सुबह-सुबह दिल्ली में बड़ा हादसा, ई-रिक्शा की बैटरी में ब्लास्ट से 2 की मौत

Delhi News: राजधानी दिल्ली के रघुबीर नगर इलाके में आज सुबह एक मकान के फर्स्ट फ्लोर पर ई रिक्शा की बैट्री ब्लास्ट होने से 2 लोगों की मौत हो गई। जिनकी पहचान सुफेद ( 17 ) और मोहम्मद सामिद ( 38 ) के रूप में हुई है। यह दोनों आपस में रिलेटिव थे। फायर कंट्रोल रूम के अनुसार तड़के 4:42 पर इस हादसे की सूचना फायर कंट्रोल रूम को मिली थी। बताया गया था कि मस्जिद गुरुद्वारा वाले रोड पर आर ब्लॉक के एक गोदाम में आग लगी है।

मौके पर स्टेशन ऑफीसर बत्ती लाल मीणा की देखरेख में आग बुझाने वाली चार गाड़ियां भेजी गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने देखा कि हादसा चार मंजिला बिल्डिंग के फर्स्ट फ्लोर पर हुआ था। फायर कर्मियों की टीम बाहर से सीढ़ी लगाकर फर्स्ट फ्लोर पहुंची। वहां दो-तीन बैट्री से धुआं निकल रहा था और कुछ बैट्री फटे हुए मिले। दो लोग वहां पर अचेत अवस्था में पड़े हुए थे। जिन्हें एंबुलेंस के द्वारा रघुबीर नगर के गुरु गोविंद सिंह अस्पताल में ले जाया गया। जहां पर डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

जांच में जुटी पुलिस

मृतकों के बॉडी को गुरु गोबिंद सिंह हॉस्पिटल से हरिनगर के दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में भिजवा दिया गया है। खयाला थाना की पुलिस टीम इस मामले में आगे की छानबीन कर रही है। दिन में मृतकों की बॉडी का पोस्ट मार्टम करने के बाद परिवार वालों को सुपुर्द किया जाएगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

मुफ्त बिजली से लेकर लैपटॉप तक…विजय सरकार के 100 दिन हुए पूरे; तमिलनाडु के स्पीकर प्रभाकर ने गिनाई TVK की योजनाएं

Vijay government 100 Days Complete: तमिलनाडु विधानसभा अध्यक्ष जेसीडी प्रभाकर ने सोमवार को मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के नेतृत्व वाली सरकार के पहले 100 दिनों को "तमिलनाडु के इतिहास में दर्ज एक ऐतिहासिक परिवर्तन" बताते हुए कल्याण, महिला सुरक्षा और विकास पर सरकार के फोकस की सराहना की।

West Bengal News: पश्चिम बंगाल के तारापीठ में दर्दनाक हादसा, होटल में आग लगने से 7 लोगों की गई जान; कई घायल

West Bengal News: पश्चिम बंगाल के बीरभूम के तारापीठ में एक होटल में शॉर्ट सर्किट की वजह से भीषण आग लग गई। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। साथ ही कई लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके परि पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही घायलों को पास में इलाज के लिए भेज कर इस घटना की जांच में जुट गई।

नितिन नवीन की टीम में किन नए चेहरों को मिलेगी जगह, स्मृति ईरान और धर्मेंद्र प्रधान को लेकर चर्चा तेज

Nitin Nabin Team Expansion: भाजपा में जल्द ही नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान होने वाला है। बताया जा रहा है कि नई टीम में युवा और अनुभवी चेहरों के बीच संतुलन बनाने का प्रयास होगा। सबसे बड़ी बात ये है कि नितिन नवीन की नई टीम में 33 फीसदी महिला अधिकारी होंगी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast