Search KhabarFast

Press ESC to close

एक AC से दो कमरे ठंडे! सोशल मीडिया पर वायरल हुआ देसी जुगाड़

एक AC से दो कमरे ठंडे! सोशल मीडिया पर वायरल हुआ देसी जुगाड़

AC DIY Hack: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति ने एक ही स्प्लिट AC से दो कमरों को ठंडा करने का अनोखा जुगाड़ दिखाया है। इस वीडियो को देखकर कई लोग हैरान हैं, जबकि कुछ लोग इसे बिजली बचाने का तरीका मान रहे हैं। हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि यह तरीका पूरी तरह प्रभावी नहीं है और इसके कुछ नुकसान भी हो सकते हैं।

पीवीसी पाइप का जुगार

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि स्प्लिट AC के सामने एक पीवीसी (PVC) पाइप लगाया गया है। यह पाइप दीवार में किए गए एक छेद के जरिए दूसरे कमरे तक पहुंचता है। इस तरह AC से निकलने वाली ठंडी हवा का एक हिस्सा पाइप के माध्यम से दूसरे कमरे में पहुंचता है। इस जुगाड़ को तैयार करने के लिए दीवार में सही जगह पर छेद करना पड़ता है, जिसे किसी अनुभवी तकनीशियन से करवाना बेहतर माना जाता है। पाइप की लंबाई और फिटिंग भी सही होनी चाहिए, ताकि हवा आसानी से दूसरे कमरे तक पहुंच सके।

क्या कहते हैं विशेषज्ञ?

हालांकि, यह तरीका देखने में आसान लगता है, लेकिन इसकी अपनी सीमाएं हैं। जिस कमरे में AC लगा होता है, वहां तो अच्छी ठंडक मिलती है, लेकिन दूसरे कमरे तक पहुंचने वाली हवा का दबाव काफी कम हो जाता है। ऐसे में दूसरा कमरा पूरी तरह ठंडा नहीं हो पाता और सिर्फ हल्की ठंडक महसूस होती है। विशेषज्ञों का कहना है कि एयर कंडीशनर को एक ही कमरे के आकार के हिसाब से बनाया जाता है। जब उससे दो कमरे ठंडे करने की कोशिश की जाती है, तो AC पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। कमरे का तापमान बनाए रखने के लिए AC को ज्यादा समय तक चलना पड़ता है, जिससे बिजली की खपत बढ़ जाती है।

पाइप की फिटिंग का ध्यान रखना जरूरी

इसके अलावा, लंबे समय तक अधिक लोड में चलने से AC की कार्यक्षमता और उम्र पर भी असर पड़ सकता है। अगर पाइप की फिटिंग सही नहीं हो, तो ठंडी हवा का नुकसान भी हो सकता है। तकनीकी जानकारों का कहना है कि यह जुगाड़ आपात स्थिति में थोड़ी राहत दे सकता है, लेकिन इसे स्थायी समाधान नहीं माना जा सकता। अगर दो कमरों को अच्छी तरह ठंडा रखना है, तो अलग-अलग AC या सही क्षमता वाले कूलिंग सिस्टम का इस्तेमाल करना बेहतर रहेगा। सोशल मीडिया पर यह वीडियो भले ही लोगों का ध्यान खींच रहा हो, लेकिन किसी भी ऐसे जुगाड़ को अपनाने से पहले उसके फायदे और नुकसान को समझना जरूरी है। 

Also read: Guru Purnima 2026: कब मनाई जाएगी गुरु पूर्णिमा? यहां देखें सही तारीख और इस दिन का महत्व

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Horoscope Today 12 August 2026, Aaj Ka Rashifal: मेष से मीन तक जानें आज का राशिफल, किस राशि को मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सावधान?

Horoscope Today 12 August 2026, Aaj Ka Rashifal: ज्योतिष के अनुसार आज का दिन कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है, जबकि कुछ राशि के जातकों को स्वास्थ्य, आर्थिक मामलों और पारिवारिक विवादों को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत होगी। किसी को व्यापार में लाभ मिल सकता है तो किसी को नौकरी के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। आइए जानते हैं मेष से मीन राशि तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

Hariyali Teej Special: पति-पत्नी के रिश्ते में लौटेगी मिठास, हरियाली तीज पर करे ये खास उपाय; मनमुटाव होगा खत्म

Hariyali Teej Upay: हिंदू धर्म में सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए कई व्रत रखती है। इन्हीं व्रत में से एक व्रत हरियाली तीज का भी है, जो इस साल श्रावण शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि 15 अगस्त शनिवार के दिन रखा जाएरा।।

Solar Eclipse 2026: कल 12 अगस्त को लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, क्या भारत में आएगा नजर? यहां देखें सही समय

Surya Grahan 2026: साल 2026 का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण कल 12 अगस्त बुधवार को लगने जा रहा है। ये ग्रहण सावन महीने की अमावस्या तिथि को लगने जा रहा है। इस दिन चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच आ जाएगा और अपनी परछाई से सूर्य को पूरी तरह ढक लेता है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast