Search KhabarFast

Press ESC to close

Guru Purnima 2026: कब मनाई जाएगी गुरु पूर्णिमा? यहां देखें सही तारीख और इस दिन का महत्व

Guru Purnima 2026: कब मनाई जाएगी गुरु पूर्णिमा? यहां देखें सही तारीख और इस दिन का महत्व

Guru Purnima: हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि को अत्यंत शुभ माना जाता है। हर महीने की पूर्णिमा तिथि को स्नान-दान करने से नकारात्मक शक्तियों का नाश होता है और पुण्य की प्राप्ति होती। लेकिन आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व है। इस दिन को गुरु पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। क्योंकि इस दिन महर्षि कृष्णद्वैपायन वेदव्यास की जयंती पड़ती है।  इसलिए इस दिन देवी-देवताओं के साथ गुरुओं की पूजा की जाती है। इस साल गुरु पूर्णिमा 29 जुलाई 2026, बुधवार के दिन मनाई जाएगी।

गुरु पूर्णिमा की तिथि

हिंदू पंचांग के अनुसार, आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 28 जुलाई मंगलवार की शाम 6 बजकर 18 मिनट पर होगा। जिसका समापन 29 जुलाई बुधवार की रात 8 बजकर 5 मिनट पर होगा। लेकिन हिंदू धर्म में उदयातिथि का विशेष महत्व है। इसलिए गुरु पूर्णिमा 29 जुलाई को मनाया जाएगा।

Also read: Horoscope Today 18 JULY 2026, Aaj Ka Rashifal: इन 4 राशियों पर होगी शनिदेव की विशेष कृपा, जानें अपना दैनिक राशिफल

पूजा का शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 4:17 से 4:59 बजे तक

अमृत सर्वोत्तम मुहूर्त - सुबह 07:22 से 09:04 बजे तक

शुभ उत्तम मुहूर्त - सुबह 10:46 से दोपहर 12:27 बजे तक

लाभ उन्नति मुहूर्त - शाम 05:32 से 07:14 बजे तक

गुरु पूर्णिमा का महत्व

धार्मिक ग्रंथों की मानें तो इस दिन ऋषि वेद व्यास का जन्म हुआ था। वह पराशर मुनि के पुत्र थे। वेद व्यास ने वेदों का संकलन, महाभारत रचना और पुराणों का प्रणयन किया। गुरु शब्द का अर्थ है - मार्गदर्शन करने वाला। वह इंसान जो आध्यात्मिक ज्ञान एवं शिक्षा द्वारा अपने शिष्यों को सही रास्ता दिखाता है। इसलिए इस दिन अपने गुरु, आचार्य, शिक्षकों का आर्शीवाद लेना चाहिए।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Horoscope Today 12 August 2026, Aaj Ka Rashifal: मेष से मीन तक जानें आज का राशिफल, किस राशि को मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सावधान?

Horoscope Today 12 August 2026, Aaj Ka Rashifal: ज्योतिष के अनुसार आज का दिन कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है, जबकि कुछ राशि के जातकों को स्वास्थ्य, आर्थिक मामलों और पारिवारिक विवादों को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत होगी। किसी को व्यापार में लाभ मिल सकता है तो किसी को नौकरी के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। आइए जानते हैं मेष से मीन राशि तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

Hariyali Teej Special: पति-पत्नी के रिश्ते में लौटेगी मिठास, हरियाली तीज पर करे ये खास उपाय; मनमुटाव होगा खत्म

Hariyali Teej Upay: हिंदू धर्म में सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए कई व्रत रखती है। इन्हीं व्रत में से एक व्रत हरियाली तीज का भी है, जो इस साल श्रावण शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि 15 अगस्त शनिवार के दिन रखा जाएरा।।

Solar Eclipse 2026: कल 12 अगस्त को लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, क्या भारत में आएगा नजर? यहां देखें सही समय

Surya Grahan 2026: साल 2026 का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण कल 12 अगस्त बुधवार को लगने जा रहा है। ये ग्रहण सावन महीने की अमावस्या तिथि को लगने जा रहा है। इस दिन चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच आ जाएगा और अपनी परछाई से सूर्य को पूरी तरह ढक लेता है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast