Search KhabarFast

Press ESC to close

नीति आयोग के निवेश अनुकूलता सूचकांक-2026 में उत्तराखण्ड को मिली बड़ी सफलता, पर्वतीय एवं पूर्वाेत्तर राज्यों में बना नंबर-1

नीति आयोग के निवेश अनुकूलता सूचकांक-2026 में उत्तराखण्ड को मिली बड़ी सफलता, पर्वतीय एवं पूर्वाेत्तर राज्यों में बना नंबर-1

Uttarakhand News: उत्तराखण्ड ने निवेश के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए नीति आयोग द्वारा जारी निवेश अनुकूलता सूचकांक-2026 में पर्वतीय एवं पूर्वाेत्तर राज्यों की श्रेणी में समग्र रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वहीं, देश के सभी राज्यों एवं केन्द्रशासित प्रदेशों में 47.5 अंकों के साथ 11वां स्थान प्राप्त कर उत्तराखण्ड ने ‘फ्रंट रनर’ श्रेणी में अपना स्थान बनाया है।

अनुकूलता सूचकांक-2026 में इन मानकों को मनाया आधार

इस सूचकांक में राज्यों एवं केन्द्रशासित प्रदेशों का मूल्यांकन व्यावसायिक वातावरण, आधारभूत संरचना, संसाधनों की उपलब्धता तथा वित्तीय स्वास्थ्य जैसे प्रमुख मानकों के आधार पर किया गया है। इसमें पर्वतीय एवं पूर्वाेत्तर राज्यों में उत्तराखण्ड द्वारा समग्र निवेश अनुकूलता सूचकांक में प्रथम, वित्तीय स्वास्थ्य में प्रथम, व्यावसायिक वातावरण में द्वितीय, संसाधन में द्वितीय तथा आधारभूत संरचना में तृतीय रैंकिंग प्राप्त की है।

Also read: PM मोदी ने ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के अंतर्गत उत्तराखंड के हर्रावाला स्टेशन का किया उद्घाटन, यात्रियों को मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं

उत्तराखण्ड को मिला पर्वतीय एवं पूर्वाेत्तर राज्यों में प्रथम स्थान

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य को नीति आयोग के विभिन्न सूचकांकों में प्राप्त रैंकिंग को प्रदेश के लिए बड़ी उपलब्धि बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘नीति आयोग’ के निवेश अनुकूलता सूचकांक-2026 में उत्तराखण्ड का पर्वतीय एवं पूर्वाेत्तर राज्यों में प्रथम स्थान प्राप्त करना पूरे प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। यह उपलब्धि राज्य सरकार की निवेशक हितैषी नीतियों, पारदर्शी शासन व्यवस्था, त्वरित निर्णय प्रक्रिया और बेहतर औद्योगिक वातावरण का प्रतिफल है। राज्य सरकार ‘विकल्प रहित संकल्प’ के साथ उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी निवेश गंतव्य बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार निवेशकों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने, उद्योगों के लिए अनुकूल वातावरण विकसित करने, आधारभूत संरचना को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह उपलब्धि उत्तराखण्ड में निवेश, औद्योगिक विकास और समावेशी आर्थिक प्रगति को नई गति प्रदान करने में मददगार रहेगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bihar News: बिहार में अंगदान को बढ़ावा देने की पहल, दधीचि देहदान समिति को स्वास्थ्य व्यवस्था से जोड़ा जाएगा

Bihar News: चतुर्थ राष्ट्रीय अंगदान दिवस एवं द्वादश अंतर्राष्ट्रीय अंगदान दिवस के संयुक्त कार्यक्रम के अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज सम्मान, संकल्प एवं सप्तम् राज्यस्तरीय समारोह का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। दधीचि देहदान समिति, बिहार द्वारा यह कार्यक्रम बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स, पटना के परिसर में आयोजित किया गया।

हरियाणा के चरखी दादरी में दोस्त के पिता के इलाज का बहाना, फर्जी रिश्तेदार बन किसान से 2 लाख की ठगी

Haryana News: हरियाणा में चरखी दादरी में साइबर ठगी का एक मामला सामने आया है, जहां एक किसान से फर्जी रिश्तेदार बनकर करीब दो लाख रुपये ठग लिए गए। आरोपी ने खुद को किसान की बुआ का बेटा प्रदीप बताकर दोस्त के पिता के इलाज के नाम पर पैसे मांगे और भरोसा दिलाने के लिए फर्जी बैंक मैसेज भी भेजा। इसके बाद किसान से रकम ट्रांसफर करा ली गई। ठगी का पता चलने पर पीड़ित ने साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। साइबर क्राइम थाना चरखी दादरी पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Uttarakhand News: 2036 ओलंपिक की भारत में मेजबानी की मनोकामना, खेल मंत्री रेखा आर्या ने उठाई 'संकल्प कांवड़ यात्रा'

Uttarakhand News: भारत वर्ष 2036 में ओलंपिक खेलों की मेजबानी करे, इस ऐतिहासिक संकल्प और मनोकामना के साथ उत्तराखंड की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने 'ओलंपिक 2036 संकल्प कांवड़ यात्रा' की शुरुआत की है। यात्रा का शुभारंभ आज सुबह 7:00 बजे हरिद्वार स्थित विश्व प्रसिद्ध 'हर की पैड़ी' से हुआ। हर की पैड़ी पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने विधिवत पूजा-अर्चना के बाद देश में ओलंपिक खेलों के सफल आयोजन का संकल्प लेते हुए गंगाजल उठाया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast