Search KhabarFast

Press ESC to close

PM मोदी ने ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के अंतर्गत उत्तराखंड के हर्रावाला स्टेशन का किया उद्घाटन, यात्रियों को मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं

PM मोदी ने ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के अंतर्गत उत्तराखंड के हर्रावाला स्टेशन का किया उद्घाटन, यात्रियों को मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं

Harrawala Station Redevelopment: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जालंधर पंजाब से वर्चुअल माध्यम से ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के अंतर्गत देशभर में 75 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का लोकार्पण किया। इसी क्रम में पुनर्विकसित हर्रावाला रेलवे स्टेशन में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित हर्रावाला रेलवे स्टेशन उन 75 स्टेशनों में शामिल है, जिन्हें ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत नए स्वरूप में विकसित कर राष्ट्र को समर्पित किया गया है।

हर्रावाला रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास

बता दें, हर्रावाला रेलवे स्टेशन का लगभग 19 करोड़ रुपये की लागत से पुनर्विकास किया गया है। स्टेशन की वास्तुशिल्पीय थीम दून घाटी की प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक विरासत से प्रेरित है। इसका आकर्षक घुमावदार छत हिमालयी पर्वतमाला की छवि को दर्शाता है, जबकि स्टेशन परिसर में उत्तराखण्ड की पारंपरिक ऐपण कला के प्रदर्शन के लिए भी विशेष स्थान उपलब्ध कराया गया है।

स्टेशन पर यात्रियों के लिए अनेक विश्वस्तरीय सुविधाएँ उपलब्ध हैं। आकर्षक अग्रभाग (फसाड) वाला आधुनिक स्टेशन भवन, सुव्यवस्थित प्रवेश प्लाजा, एक्जीक्यूटिव लाउंज तथा आरामदायक प्रतीक्षालय, दिव्यांगजन-अनुकूल अवसंरचना, सुलभ शौचालय और पार्किंग की व्यवस्था शामिल है। स्टेशन में उन्नत पेयजल सुविधा, बैठने की व्यवस्था और यात्री सूचना सुविधाएँ शामिल हैं।

Also read: Uttarakhand News: ‘महिलाओं के अधिकारों का विरोध करने वालों का स्वागत नहीं’, राहुल गांधी के देहरादून आगमन पर भाजपा महिला मोर्चा का जोरदार प्रदर्शन

 

75 अमृत भारत रेलवे स्टेशनों को किया पुनर्विकसित

लोकार्पण के अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देशभर के 75 पुनर्विकसित अमृत भारत रेलवे स्टेशनों को राष्ट्र को समर्पित किया जाना भारत की विकास यात्रा का एक ऐतिहासिक अध्याय है। उन्होंने कहा कि आधुनिक रेलवे अवसंरचना उत्तराखण्ड में पर्यटन, व्यापार, कृषि, स्थानीय उत्पादों, निवेश और रोजगार के अवसरों को नई गति प्रदान करेगी। हर्रावाला रेलवे स्टेशन देहरादून आने वाले पर्यटकों, तीर्थयात्रियों, विद्यार्थियों, सैनिक परिवारों तथा देश-विदेश से आने वाले यात्रियों के लिए उत्तराखण्ड का एक आधुनिक और आकर्षक प्रवेश-द्वार सिद्ध होगा।

इस अवसर पर राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के अंतर्गत हुई निबंध, वाद-विवाद एवं चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को सम्मानित किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, लोकसभा सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत, श्रीमती माला राज्यलक्ष्मी शाह, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, डॉ. कल्पना सैनी, विधायक बृजभूषण एवं डीआरएम विनीता श्रीवास्तव सहित रेलवे के अधिकारी और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा के चरखी दादरी में दोस्त के पिता के इलाज का बहाना, फर्जी रिश्तेदार बन किसान से 2 लाख की ठगी

Haryana News: हरियाणा में चरखी दादरी में साइबर ठगी का एक मामला सामने आया है, जहां एक किसान से फर्जी रिश्तेदार बनकर करीब दो लाख रुपये ठग लिए गए। आरोपी ने खुद को किसान की बुआ का बेटा प्रदीप बताकर दोस्त के पिता के इलाज के नाम पर पैसे मांगे और भरोसा दिलाने के लिए फर्जी बैंक मैसेज भी भेजा। इसके बाद किसान से रकम ट्रांसफर करा ली गई। ठगी का पता चलने पर पीड़ित ने साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। साइबर क्राइम थाना चरखी दादरी पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वोकल फॉर लोकल को नई उड़ान...देहरादून में महिलाओं ने बनाए 5 हजार से ज्यादा तिरंगे, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को मिल रही रफ्तार

देहरादून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'वोकल फॉर लोकल' के आह्वान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विजन को सहसपुर ब्लॉक की स्वयं सहायता समूह की महिलाएं साकार कर रही है।

Uttarakhand News: 2036 ओलंपिक की भारत में मेजबानी की मनोकामना, खेल मंत्री रेखा आर्या ने उठाई 'संकल्प कांवड़ यात्रा'

Uttarakhand News: भारत वर्ष 2036 में ओलंपिक खेलों की मेजबानी करे, इस ऐतिहासिक संकल्प और मनोकामना के साथ उत्तराखंड की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने 'ओलंपिक 2036 संकल्प कांवड़ यात्रा' की शुरुआत की है। यात्रा का शुभारंभ आज सुबह 7:00 बजे हरिद्वार स्थित विश्व प्रसिद्ध 'हर की पैड़ी' से हुआ। हर की पैड़ी पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने विधिवत पूजा-अर्चना के बाद देश में ओलंपिक खेलों के सफल आयोजन का संकल्प लेते हुए गंगाजल उठाया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast